पांच दिन बाद सकुशल घर लौटा कुलदीप

सोशल मीडिया पर परिजनों की बेबसी देख बदला मन, सारनाथ से परिजनों को दी सूचना

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा टिकरा गांव से बीते 5 मई की शाम लापता हुआ किशोर आखिरकार सकुशल अपने घर लौट आया। बच्चे के सुरक्षित मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और परिजनों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र कुमार का पुत्र कुलदीप घर से निकलकर मऊ पहुंच गया था। इस दौरान उसने सोशल मीडिया पर अपने परिजनों की चिंता, रोते-बिलखते वीडियो और उसकी तलाश में जुटी पुलिस की सक्रियता देखी। परिवार की हालत और पुलिस की लगातार कोशिशों को देखकर उसका मन बदल गया।

बताया गया कि कुलदीप मऊ से काशी स्टेशन पहुंचा और वहां से पैदल सारनाथ चला गया। सारनाथ पहुंचने के बाद उसने किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल फोन से अपने परिजनों को कॉल कर अपनी लोकेशन की जानकारी दी। उस समय परिवार के लोग वाराणसी शहर में उसकी तलाश कर रहे थे।

सूचना मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चे को सकुशल अपने साथ घर ले आए। बेटे के सुरक्षित लौटने पर परिवार ने चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर का विशेष आभार जताया। परिजनों का कहना है कि पुलिस की सतत निगरानी और सहयोग के कारण ही उनका बेटा सुरक्षित वापस मिल सका।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की लेडीज सदस्यों ने मानसून थीम पर मनाया भव्य तीज महोत्सव, पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रोटरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित