बदहाल कादीपुर-राजवारी मार्ग को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

तीन माह से अधूरी पड़ी सड़क, आंदोलन और आमरण अनशन की चेतावनी

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। कादीपुर-राजवारी वाया धौरहरा मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी व्याप्त है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा करीब तीन माह पूर्व सड़क को खोदवाने के बाद निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से लोगों को आवागमन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर फैली गिट्टियों और उखड़े मार्ग के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के चलते दोपहिया वाहन चालक अक्सर फिसलकर गिर रहे हैं और कई लोग घायल भी हो चुके हैं। बावजूद इसके विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। मामले को लेकर कांग्रेस नेता एवं शिवपुर विधानसभा प्रभारी अशोक कुमार सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आंदोलन की रणनीति तैयार कर ली है।

अशोक कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों, भाजपा नेताओं और ठेकेदारों की मिलीभगत तथा कमीशनखोरी के कारण सड़क निर्माण कार्य जानबूझकर बाधित किया गया है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार द्वारा वीलो टेंडर डाले जाने के बाद कथित रूप से कमीशन न मिलने के चलते निर्माण कार्य रुकवा दिया गया।

उन्होंने कहा कि सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों की जान जोखिम में पड़ गई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं। कांग्रेस नेता ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर 10 मई 2026 को महा हस्ताक्षर एवं जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके अगले दिन 11 मई 2026 को जिलाधिकारी वाराणसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़क निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं कराया गया तो ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के पोर्टिको में आमरण अनशन शुरू किया जाएगा, जो सड़क निर्माण शुरू होने तक जारी रहेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विद्यालयी बच्चों ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

    “स्वच्छ परिसर – स्वस्थ समाज” का संदेश देकर विद्यार्थियों ने लोगों को किया जागरूक   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। चंद्रशेखर सिंह नेशनल कॉलेज, कादीपुर कला, चौबेपुर के विद्यार्थियों…

    राजकीय चिकित्सालय निर्माण कार्य में बाधा डालने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

    मजदूरों को धमकाकर निर्माण कार्य रुकवाने का आरोप, चौबेपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। राजवाड़ी गांव में निर्माणाधीन राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के भवन निर्माण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विद्यालयी बच्चों ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

    विद्यालयी बच्चों ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

    बदहाल कादीपुर-राजवारी मार्ग को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    बदहाल कादीपुर-राजवारी मार्ग को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    राजकीय चिकित्सालय निर्माण कार्य में बाधा डालने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

    राजकीय चिकित्सालय निर्माण कार्य में बाधा डालने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

    गंगा की तेज धारा में समाया युवक, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    गंगा की तेज धारा में समाया युवक, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    मदर्स डे पर मातृशक्ति का सम्मान, स्कूल में हुआ भव्य समारोह

    मदर्स डे पर मातृशक्ति का सम्मान, स्कूल में हुआ भव्य समारोह

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन