राजकीय चिकित्सालय निर्माण कार्य में बाधा डालने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

मजदूरों को धमकाकर निर्माण कार्य रुकवाने का आरोप, चौबेपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। राजवाड़ी गांव में निर्माणाधीन राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के भवन निर्माण कार्य में बाधा डालने और मजदूरों को धमकी देकर भगा देने के मामले में चौबेपुर पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस उपयुक्त वरुणा जोन कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार ने चौबेपुर थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय राजवाड़ी में चल रहे भवन निर्माण कार्य को कुछ लोगों द्वारा जबरन रुकवा दिया गया। आरोप है कि निर्माण एजेंसी के सुपरवाइजर एवं मजदूरों को धमकी देकर मौके से भगा दिया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चौबेपुर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में गठित टीम ने शुक्रवार सुबह कार्रवाई करते हुए चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपितों में राजवाड़ी निवासी वैभव पाण्डेय पुत्र अरविंद पाण्डेय, दीपक पाण्डेय पुत्र विनोद कुमार पाण्डेय, तिसौरा आजमगढ़ निवासी भोल देव पुत्र महेंद्र नाथ तथा पवन पाण्डेय पुत्र नरेंद्र प्रताप पाण्डेय शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपितों को राजवाड़ी आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पास से गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    चिरईगांव में 58 किसानों को चना, मटर और सरसों के निशुल्क मिनी किट वितरित; आधुनिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रयोग पर दिया जोर     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    गंगा की तलहटी से निकाला गया करीब 100 किलो कपड़ा व कचरा, श्रद्धालुओं से नदी में कपड़े न छोड़ने की अपील   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मां गंगा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग