CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

शिवाजी नगर पार्क में सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी (महमूरगंज): वाराणसी के महमूरगंज स्थित शिवाजी नगर पार्क में शुक्रवार को 95 बटालियन CRPF एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के संयुक्त तत्वावधान में एक वृहद पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष एवं गंगा हरितिमा अभियान (उत्तर प्रदेश) के ब्रांड एंबेसडर अनिल कुमार सिंह ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सभी उपस्थित समाजसेवियों, नागरिकों एवं CRPF 95 बटालियन के कमांडेंट आर.एस. बालापुरकर व जवानों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कमांडेंट आर.एस. बालापुरकर ने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है।

विशिष्ट अतिथि सुगंधा श्रीवास्तव ने लोगों से अपील की कि वे प्रकृति के प्रति जागरूक रहें और स्वच्छता व हरियाली बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
संस्था के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने पार्क को हरा-भरा बनाने हेतु फलदार एवं फूलों के पौधों का रोपण कराया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ भी दिलाई गई, जिससे सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा मिला।

इस अवसर पर पार्क में ही केक काटकर विधायक सौरभ श्रीवास्तव का जन्मदिन मनाया गया और उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रवीण कुमार सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में समाजसेवी एवं नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा