रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

संयुक्त पहल से दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने का सफल प्रयास, 77 ने किया आवेदन

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी (चौकाघाट): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दिव्यांग बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 07 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को जिला सेवायोजन कार्यालय, चौकाघाट परिसर में एक दिवसीय दिव्यांगजन रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

यह मेला दिव्यांगजन रोजगार अभियान (3 से 10 अगस्त 2026) के अंतर्गत कौशल विकास मिशन, सेवायोजन विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उद्योग विभाग एवं राजकीय आईटीआई वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. उत्तम ओझा (सदस्य, राज्य सलाहकार बोर्ड, उत्तर प्रदेश) द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सरकारी विभागों में अनुवादकों की नियुक्ति तथा निजी क्षेत्र, विशेषकर इंडिगो एयरलाइंस में रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।

 

सहायक निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न लाभकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। वहीं, मेला प्रभारी दीप सिंह ने प्रतिभागी कंपनियों का परिचय कराते हुए कहा कि सरकार दिव्यांगता को चुनौती मानकर उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

इस मेले में प्रमुख रूप से सागररत्ना, एचडीएफसी बैंक, फ्लिपकार्ट एवं सार्थक एजुकेशनल ट्रस्ट सहित कई संस्थाओं ने भाग लिया।

32 अभ्यर्थियों को सीधे जॉब ऑफर दिए गए

20 अभ्यर्थियों को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की योजनाओं में पंजीकृत किया गया

1 अभ्यर्थी को उद्योग विभाग के माध्यम से रोजगार से जोड़ा गया

 

मेले में कुल 77 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जिनमें से 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए, जो इस आयोजन की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

 

इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राम प्रकाश सिंह, विजय जायसवाल, अभिषेक सिंह (प्रबंधक, कौशल विकास मिशन) सहित कई अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा