नमो घाट पर पर्यटक पुलिस की तत्परता, बिछड़ी मासूम बच्ची को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

गश्त के दौरान रोती हुई मिली बच्ची, पुलिस की सूझबूझ और संवेदनशीलता से परिवार में लौटी मुस्कान

 

(रिपोर्ट : विवेक राय) 

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से थाना पर्यटक पुलिस द्वारा नमो घाट क्षेत्र में विशेष गश्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थानाध्यक्ष गौरव कुमार अपनी टीम उप निरीक्षक अंकित कुलश्रेष्ठ, मुख्य आरक्षी राजकुमार, आरक्षी आदर्श एवं आरक्षी द्विजेश त्रिपाठी के साथ घाट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे थे।

गश्त के दौरान पुलिस टीम ने नाविकों और पर्यटकों को सुरक्षा मानकों के पालन के प्रति जागरूक किया। नाव संचालकों को निर्देशित किया गया कि यात्रियों के लिए लाइफ जैकेट की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें तथा सुरक्षा नियमों की अनदेखी न करें। नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

इसी बीच पुलिस टीम को सूचना मिली कि नमो घाट स्थित फोल्डिंग हैंड के नीचे एक छोटी बच्ची रोते हुए अकेली घूम रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने तत्काल बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लिया और उसे शांत कराते हुए उसके परिजनों की तलाश शुरू कराई।

पुलिस टीम की सक्रियता और त्वरित प्रयासों के चलते कुछ ही देर में बच्ची के परिजनों का पता लगा लिया गया। पूछताछ एवं आवश्यक सत्यापन के बाद बच्ची को सकुशल उसके परिवार को सौंप दिया गया।

परिजनों ने बताया कि वे गोपीगंज से नमो घाट घूमने आए थे और फोटो खिंचवाने के दौरान उनकी पुत्री अनायत वारसी अचानक उनसे बिछड़ गई थी। मासूम बेटी को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों की आंखें नम हो गईं और उन्होंने पर्यटक पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।

पर्यटक पुलिस की इस मानवीय एवं संवेदनशील कार्यवाही की स्थानीय नागरिकों और घाट पर मौजूद पर्यटकों ने भी सराहना की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    प्रेमी के बंद मकान के बाथरूम में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

    तीन दिन से लापता थी एमएससी की छात्रा, पुलिस ने ताला तोड़कर बरामद किया शव     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  रोहनिया (वाराणसी)। बच्छांव क्षेत्र में एक बंद मकान के…

    पुलिसकर्मी से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,

    काल भैरव मंदिर में पुजारी को प्रवेश से रोकने का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल   रिपोर्ट आनंद रत्न उपाध्याय  वाराणसी। काशी के प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर में बुधवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रेमी के बंद मकान के बाथरूम में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

    प्रेमी के बंद मकान के बाथरूम में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

    पुलिसकर्मी से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,

    पुलिसकर्मी से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,

    इंडियन बैंक में ग्राहक सेवा दिवस पर ग्राहकों से संवाद

    इंडियन बैंक में ग्राहक सेवा दिवस पर ग्राहकों से संवाद

    जौनपुर के अश्विनी शुक्ला बने उप निरीक्षक

    जौनपुर के अश्विनी शुक्ला बने उप निरीक्षक

    सद्भावना के संकल्प से गूंजा वाराणसी मंडल

    सद्भावना के संकल्प से गूंजा वाराणसी मंडल

    संरक्षा-सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए 11 रेलकर्मी ‘एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित

    संरक्षा-सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए 11 रेलकर्मी ‘एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित