चौबेपुर में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 23 वाहन सीज

पुलिस व खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई से मचा हड़कंप, ट्रैक्टर, जेसीबी समेत कई वाहन पकड़े गए

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौबेपुर पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया। इस अभियान से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया।

पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन एवं अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर वाराणसी, खनन अधिकारी की टीम तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में यह विशेष अभियान चलाया गया। संयुक्त टीम ने थाना चौबेपुर क्षेत्र में अवैध खनन की गतिविधियों की सघन जांच की।

कार्रवाई के दौरान कुल 23 वाहन बरामद किए गए, जिनमें 17 ट्रैक्टर, एक जेसीबी, एक स्कॉर्पियो, एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल तथा तीन लावारिस ट्रैक्टर शामिल हैं। बरामद वाहनों में से 16 वाहनों को थाना चौबेपुर परिसर तथा सात वाहनों को चौकी जाल्हूपुर पर खड़ा कराते हुए सीज एवं लावारिस दाखिल करने की कार्रवाई की गई।

अभियान में प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार सोनकर, उप निरीक्षक मनीष चौधरी, उप निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा, उप निरीक्षक महेश मिश्रा एवं उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह सहित थाना चौबेपुर पुलिस टीम और खनन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    वरुणा विहार कॉलोनी में हुई बैठक; पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत, सांगठनिक गतिविधियों को विस्तार देने पर चर्चा     रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। कचहरी क्षेत्र के जेपी मेहता स्कूल…

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    आयर बाजार में देर रात चोरों ने की वारदात, पुलिस गश्त के चलते बड़ी चोरी टली; फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    डॉ. रंगनाथ दुबे के जन्मदिन पर 34वां रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त संग्रहित

    डॉ. रंगनाथ दुबे के जन्मदिन पर 34वां रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त संग्रहित

    संपूर्णानंद पांडेय बने वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल के बठिंडा अध्यक्ष

    संपूर्णानंद पांडेय बने वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल के बठिंडा अध्यक्ष

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा