एचपीवी टीकाकरण अभियान में आगे आएं अभिभावक, बेटियों को गंभीर बीमारी से बचाने का सुनहरा अवसर : डीएम

14 से 15 वर्ष की बालिकाओं के लिए जिले में निःशुल्क टीकाकरण शुरू, सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी माध्यम

 

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जनपदवासियों से एचपीवी टीकाकरण अभियान में सक्रिय सहभागिता करने की अपील करते हुए कहा है कि 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि पात्र बालिकाओं का समय से टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव हो सके।

जिलाधिकारी ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से शासन द्वारा जनपद में एचपीवी टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। चिकित्सकीय विशेषज्ञों के अनुसार एचपीवी संक्रमण महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) का प्रमुख कारण माना जाता है। ऐसे में समय पर लगाया गया टीका इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी और सुरक्षित उपाय है।

उन्होंने बताया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं वैज्ञानिक मानकों पर आधारित है। विश्व के 100 से अधिक देशों में इस टीके का सफलतापूर्वक उपयोग किया जा रहा है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। वैज्ञानिक शोधों में यह भी प्रमाणित हुआ है कि इस टीके के प्रयोग से किसी प्रकार की कमजोरी अथवा गंभीर शारीरिक दुष्प्रभाव नहीं होते हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि बाजार में इस टीके की कीमत काफी अधिक है, लेकिन भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा इसे जनहित में पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। यह जनपद की बेटियों को स्वस्थ, सुरक्षित और मजबूत बनाने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने बताया कि जनपद के सभी ब्लॉक मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए विशेष सत्र सोमवार से शनिवार तक प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संचालित किए जा रहे हैं।

टीकाकरण के लिए बालिका का आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र अथवा आयु प्रमाणित करने वाला कोई दस्तावेज तथा ओटीपी सत्यापन हेतु संबंधित मोबाइल फोन साथ लाना अनिवार्य होगा। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे इस जनहितकारी अभियान में सहयोग करते हुए अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराएं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    भाजपा जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम के आवास पर जुटे नेता और कार्यकर्ता, शिक्षा, संघ एवं संगठन में योगदान को किया याद     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)।…

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    शर्मिला इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह; खेलों को बताया व्यक्तित्व विकास का माध्यम     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के पुआरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    मणिकर्णिका घाट की पवित्रता के लिए स्वच्छता और श्रमदान जरूरी

    मणिकर्णिका घाट की पवित्रता के लिए स्वच्छता और श्रमदान जरूरी

    धौरहरा गांव के शंकर मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

    धौरहरा गांव के शंकर मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा