बूंद-बूंद पानी को तरसे कौवापुर और कादीपुर स्टेशन बस्ती के लोग, जल जीवन मिशन पर उठे सवाल

भीषण गर्मी में ग्रामीणों को नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी, शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौन

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। विकास खंड चोलापुर अंतर्गत ग्राम सभा कौवापुर और कादीपुर स्टेशन से जुड़ी बस्तियों में प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी ‘हर घर जल-जल जीवन मिशन’ योजना ग्रामीणों के लिए राहत के बजाय परेशानी का कारण बनती जा रही है। कागजों में योजना का कार्य पूर्ण दिखाया जा चुका है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में बिछाई गई पाइप लाइन बेहद पतली है, जिससे पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही। वहीं पानी टंकी के आसपास समतलीकरण और मिट्टी का कार्य भी अधूरा पड़ा है। कभी टंकी का वॉल्व खराब होने का बहाना बनाया जाता है तो कभी मौसम और धूप का हवाला देकर पानी की सप्लाई बंद कर दी जाती है।

भीषण गर्मी के बीच लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार सुबह पानी की सप्लाई शुरू होने पर उसकी रफ्तार इतनी धीमी रहती है कि तीन से चार बाल्टी भरते ही पानी खत्म हो जाता है। बड़ी आबादी वाले क्षेत्र में लोगों को पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।

ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती के लिए बनाई गई पानी की टंकी क्षेत्र की आबादी के हिसाब से काफी छोटी है। ऑपरेटर का कहना है कि टंकी भरने में छह से सात घंटे का समय लगता है, लेकिन लोगों का सवाल है कि जब सुबह सप्लाई शुरू होती है तो आधे घंटे में पानी आखिर कहां चला जाता है। कई घरों में पानी आधे घंटे से एक घंटे के भीतर ही बंद हो जाता है, जबकि गर्मियों में सुबह और शाम दोनों समय पानी की आपूर्ति होनी चाहिए।

गर्मी बढ़ने के कारण हैंडपंपों का जलस्तर भी नीचे चला गया है। ऐसे में ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। कई लोगों को सुबह-सुबह दूसरे घरों में बाल्टी लेकर पानी मांगने जाना पड़ता है, जहां कई बार उन्हें निराशा भी हाथ लगती है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर संबंधित अधिकारी फोन तक नहीं उठाते और न ही समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम उठाया जा रहा है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध न होना योजना की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि ‘हर घर जल’ का सपना अब केवल सरकारी बोर्ड और कागजों तक सीमित रह गया है, जबकि जमीनी स्तर पर लोग आज भी पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    भाजपा जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम के आवास पर जुटे नेता और कार्यकर्ता, शिक्षा, संघ एवं संगठन में योगदान को किया याद     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)।…

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    शर्मिला इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह; खेलों को बताया व्यक्तित्व विकास का माध्यम     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के पुआरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    मणिकर्णिका घाट की पवित्रता के लिए स्वच्छता और श्रमदान जरूरी

    मणिकर्णिका घाट की पवित्रता के लिए स्वच्छता और श्रमदान जरूरी

    धौरहरा गांव के शंकर मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

    धौरहरा गांव के शंकर मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा