प्रधानमंत्री पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका अजय राय का पुतला

रामनगर चौक पर भाजपा मंडल के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

 

(रिपोर्ट: विवेक राय)

रामनगर (वाराणसी)। भारतीय जनता पार्टी मंडल रामनगर द्वारा गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता द्वारा देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी जनभावनाओं के विरुद्ध है, जिसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराया गया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह के नेतृत्व में सुबह लगभग 9 बजे रामनगर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध प्रकट किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी न केवल पद की गरिमा के विरुद्ध है, बल्कि देश की जनता का भी अपमान है।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता ऐसे बयानों को स्वीकार नहीं करेगी और लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब दिया जाएगा। पुतला दहन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति अपना विरोध जताया।

मंडल उपाध्यक्ष अनिरुद्ध कन्नौजिया, राघवेंद्र मिश्रा, गौरव गुप्ता, कंचन निषाद, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा वाराणसी के महानगर उपाध्यक्ष राहुल देव कसेरा, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक जायसवाल, प्रभुनाथ गुप्ता, विनोद सेठ, महामंत्री जितेंद्र पांडेय, मंत्री मंजू देवी, जय सिंह चौहान, संजय दुबे, विक्की कुमार, बृजेश कुमार, विक्की सोनकर, मीना देवी, आलोक कन्नौजिया, पतलू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा— लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान करना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत लंका मैदान में हुई कार्रवाई, राजस्थान निवासी ट्रक चालक हिरासत में     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के…

    आकोढ़ा में 200 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, स्वेटर और मिठाई

    समाजसेवियों ने घर बुलाकर किया वितरण, सेवा कार्य की ग्रामीणों ने की सराहना   रिपोर्ट विवेक राय  बड़ागांव, (वाराणसी)। विकासखंड बड़ागांव के ग्राम सभा आकोढ़ा में मंगलवार को जरूरतमंदों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    आकोढ़ा में 200 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, स्वेटर और मिठाई

    आकोढ़ा में 200 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, स्वेटर और मिठाई

    पीपा पुल की मांग को लेकर अनशन, फिर भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे जज सिंह अन्ना

    पीपा पुल की मांग को लेकर अनशन, फिर भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे जज सिंह अन्ना

    सवा लाख दीपों से जगमगाया गंगा-गोमती संगम, देव दीपावली पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    सवा लाख दीपों से जगमगाया गंगा-गोमती संगम, देव दीपावली पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत कुमार चौबे की प्रभावी पैरवी, असलहा बरामदगी मामले में आरोपी दोषमुक्त

    वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत कुमार चौबे की प्रभावी पैरवी, असलहा बरामदगी मामले में आरोपी दोषमुक्त

    देव दीपावली पर गंगा घाटों को स्वच्छ रखने की अपील

    देव दीपावली पर गंगा घाटों को स्वच्छ रखने की अपील