विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ फॉर चेंज फाउंडेशन ने चलाया हरित अभियान

विभिन्न क्षेत्रों में किया वृक्षारोपण, लोगों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रामनगर क्षेत्र में यूथ फॉर चेंज सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा व्यापक वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया। संस्था के सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण बचाने और हरियाली बढ़ाने के लिए जागरूक किया।

अभियान के दौरान सदस्यों ने स्वच्छ वातावरण और हरित भविष्य के निर्माण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने पर भी जोर दिया गया।

इस पर्यावरण अभियान में संदीप विद्यार्थी, रामबाबू सोनकर, अंकित मिश्रा, आशीष गुप्ता, शाहिद खान, पंकज यादव, विक्की चौरसिया, विकास राज, दिलीप चौरसिया और ऐश्वर्य कुमार सहित संस्था के कई सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।

यूथ फॉर चेंज सोशल वेलफेयर फाउंडेशन लगातार सामाजिक एवं पर्यावरणीय जागरूकता के क्षेत्र में कार्य कर रही है। संस्था द्वारा चलाए गए इस अभियान की क्षेत्रीय लोगों ने सराहना की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    50 मानकों में 22 पर वाराणसी बना नंबर-1, डायल-112 की प्रतिक्रिया दर समेत कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन     वाराणसी। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की अगस्त 2026 की रैंकिंग में पुलिस…

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    जीवा इंटरनेशनल स्कूल में गायन-वादन प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने दी शास्त्रीय एवं लोक संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी ब्लॉक के खालिसपुर गांव स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही में आज निकलेगी श्रीकृष्ण शोभायात्रा, आयोजन की तैयारियां पूरी

    भदोही में आज निकलेगी श्रीकृष्ण शोभायात्रा, आयोजन की तैयारियां पूरी

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

    नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

    दानगंज बाइपास का विधायक त्रिभुवन राम ने किया निरीक्षण

    दानगंज बाइपास का विधायक त्रिभुवन राम ने किया निरीक्षण

    राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश संयोजक बने ओमप्रकाश द्विवेदी

    राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश संयोजक बने ओमप्रकाश द्विवेदी