खरीफ उत्पादकता बढ़ाने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जुटे 500 किसान

जनपद स्तरीय गोष्ठी एवं कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिकों और जनप्रतिनिधियों ने साझा किए उन्नत खेती के गुर

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। कृषि विभाग, वाराणसी द्वारा एफपीओ एनसीडीसी प्रशिक्षण केंद्र, टिकरी में जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश एवं जनपद स्तर के जनप्रतिनिधियों, कृषि वैज्ञानिकों, अधिकारियों तथा 500 से अधिक प्रगतिशील किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह ‘वीरू’, संयुक्त कृषि निदेशक संतोष कुमार राय, शैलेंद्र कुमार, उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल तथा जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौजूद रहे।

दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में किसानों को खरीफ फसलों की उत्पादकता बढ़ाने, गुणवत्तायुक्त बीजों के उपयोग, संतुलित उर्वरक प्रबंधन और जल संरक्षण तकनीकों की जानकारी दी गई। प्राकृतिक खेती की लाइव डेमो के माध्यम से जीवामृत, घनजीवामृत और बीजामृत तैयार करने की विधियां भी सिखाई गईं।

राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे उत्पादन लागत कम होगी, भूमि की उर्वरता बढ़ेगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कृषि और उद्यमिता के समन्वय से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर बल दिया।

कार्यशाला में किसानों को खरीफ फसलों के मिनीकिट एवं प्राकृतिक खेती से संबंधित साहित्य वितरित किया गया। किसानों ने विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया और ऐसे कार्यक्रमों के लिए कृषि विभाग का आभार व्यक्त किया।

500 से अधिक किसानों की सहभागिता के साथ संपन्न यह कार्यशाला वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती के प्रसार तथा खरीफ फसलों की उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और उपयोगी पहल साबित हुई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    651 कांवड़ों से हुआ बाबा बैजनत्था धाम का जलाभिषेक, श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली मारवाड़ी युवा फाउंडेशन अरिंदम की चतुर्थ कांवड़ यात्रा

    आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने किया शुभारंभ, धार्मिक आयोजनों को सामाजिक एकता का आधार बताया     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। पावन श्रावण मास के अवसर पर…

    पार्लर जाने के बाद रहस्यमय ढंग से लापता हुई युवती, परिजनों ने महिला अपराध प्रकोष्ठ से लगाई न्याय की गुहार

    बीएनएस की धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज, पुलिस ने संदिग्ध युवक की भूमिका की जांच की तेज   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    651 कांवड़ों से हुआ बाबा बैजनत्था धाम का जलाभिषेक, श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली मारवाड़ी युवा फाउंडेशन अरिंदम की चतुर्थ कांवड़ यात्रा

    651 कांवड़ों से हुआ बाबा बैजनत्था धाम का जलाभिषेक, श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली मारवाड़ी युवा फाउंडेशन अरिंदम की चतुर्थ कांवड़ यात्रा

    पार्लर जाने के बाद रहस्यमय ढंग से लापता हुई युवती, परिजनों ने महिला अपराध प्रकोष्ठ से लगाई न्याय की गुहार

    पार्लर जाने के बाद रहस्यमय ढंग से लापता हुई युवती, परिजनों ने महिला अपराध प्रकोष्ठ से लगाई न्याय की गुहार

    राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने गिरीश तिवारी, राशन डीलरों में खुशी की लहर

    राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने गिरीश तिवारी, राशन डीलरों में खुशी की लहर

    ऑटो बुक कर चालक व साथी से मारपीट का आरोप, दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    ऑटो बुक कर चालक व साथी से मारपीट का आरोप, दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    श्रावण के प्रथम सोमवार पर मार्कण्डेय धाम में उमड़ा जनसैलाब, गंगाजल लेकर त्रिलोचन महादेव के लिए रवाना हुए कांवड़िये

    श्रावण के प्रथम सोमवार पर मार्कण्डेय धाम में उमड़ा जनसैलाब, गंगाजल लेकर त्रिलोचन महादेव के लिए रवाना हुए कांवड़िये

    स्कूल गई 15 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

    स्कूल गई 15 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट