मुनारी की दलित बस्ती को मिली सीसी रोड की सौगात, विधायक त्रिभुवन राम ने किया लोकार्पण

20 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क का शुभारंभ, भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और ग्रामीण विकास पर दिया जोर

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर क्षेत्र के ग्राम मुनारी स्थित सोनिया का भीटा अनुसूचित जाति बस्ती में सोमवार को पूर्वांचल विकास निधि योजना के तहत निर्मित 20 लाख रुपये की लागत वाली सीसी रोड का लोकार्पण विधायक त्रिभुवन राम ने किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को सड़क निर्माण की सौगात देते हुए क्षेत्र के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के गांव-गांव तक विकास कार्य पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि जिन बस्तियों में आज तक आवागमन के लिए पक्की सड़क की सुविधा नहीं थी, वहां प्राथमिकता के आधार पर सड़क और इंटरलॉकिंग मार्गों का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।

उन्होंने कहा कि सरकार केवल आधारभूत ढांचे के विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र लोगों तक पहुंचाने का लगातार प्रयास कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए सरकार की योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू की जा रही हैं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अंजनी नंदन पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामजी मौर्य, भाजपा नेता कपिल नारायण पांडेय, डॉ. विजय पटेल, संजय गुप्ता, अशोक पांडेय (पूर्व प्रधान), राजेश प्रधान (मुनारी), अमित शर्मा (पूर्व प्रधान), स्वतंत्र मिश्रा, अजय प्रकाश सिंह ‘हीरू’, सूरज चौधरी, मोहन बाबू तथा कार्यक्रम के आयोजक विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    वरुणा विहार कॉलोनी में हुई बैठक; पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत, सांगठनिक गतिविधियों को विस्तार देने पर चर्चा     रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। कचहरी क्षेत्र के जेपी मेहता स्कूल…

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    आयर बाजार में देर रात चोरों ने की वारदात, पुलिस गश्त के चलते बड़ी चोरी टली; फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    डॉ. रंगनाथ दुबे के जन्मदिन पर 34वां रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त संग्रहित

    डॉ. रंगनाथ दुबे के जन्मदिन पर 34वां रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त संग्रहित

    संपूर्णानंद पांडेय बने वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल के बठिंडा अध्यक्ष

    संपूर्णानंद पांडेय बने वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल के बठिंडा अध्यक्ष

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा