वाराणसी को मिलेगी ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की सौगात, 50 एमबीबीएस सीटों पर होगा प्रवेश

13 एकड़ भूमि केंद्र सरकार को निःशुल्क देगा प्रदेश सरकार, आधी सीटें श्रमिकों के बच्चों के लिए आरक्षित; तीन वर्ष में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

 

वाराणसी। चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में वाराणसी को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रदेश सरकार ने शहर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) का 50 एमबीबीएस सीटों वाला मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस परियोजना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार 13 एकड़ भूमि केंद्र सरकार को निःशुल्क उपलब्ध कराएगी। मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

सोमवार को लोकभवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि वाराणसी में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के लिए 13 एकड़ भूमि केंद्र सरकार को निःशुल्क आवंटित की जाएगी। सरकार का लक्ष्य अगले तीन वर्षों के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर कॉलेज का संचालन शुरू करना है।

प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की सबसे बड़ी विशेषता इसकी प्रवेश व्यवस्था होगी। कुल एमबीबीएस सीटों में 50 प्रतिशत सीटें कर्मचारी राज्य बीमा योजना से जुड़े श्रमिकों के बच्चों के लिए आरक्षित रहेंगी। इसके अलावा 18 प्रतिशत सीटों पर राज्य सरकार तथा 7 प्रतिशत सीटों पर केंद्र सरकार के माध्यम से प्रवेश की व्यवस्था की जाएगी।

सरकार का मानना है कि मेडिकल कॉलेज शुरू होने से वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा का नया विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता और चिकित्सा अधोसंरचना को भी मजबूती मिलेगी। यह परियोजना पूर्वांचल में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    वरुणा विहार कॉलोनी में हुई बैठक; पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत, सांगठनिक गतिविधियों को विस्तार देने पर चर्चा     रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। कचहरी क्षेत्र के जेपी मेहता स्कूल…

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    आयर बाजार में देर रात चोरों ने की वारदात, पुलिस गश्त के चलते बड़ी चोरी टली; फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    डॉ. रंगनाथ दुबे के जन्मदिन पर 34वां रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त संग्रहित

    डॉ. रंगनाथ दुबे के जन्मदिन पर 34वां रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त संग्रहित

    संपूर्णानंद पांडेय बने वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल के बठिंडा अध्यक्ष

    संपूर्णानंद पांडेय बने वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल के बठिंडा अध्यक्ष

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा