नंबर प्लेट पर लिखा ‘परशुराम’ और ‘राम’, नियम तोड़ने पर बुलेट सवार का चालान

तीन सवारी, मॉडिफाइड साइलेंसर और गायब नंबर प्लेट पर पुलिस की कार्रवाई; ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्त संदेश

रिपोर्ट : विवेक राय

वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में यातायात नियमों की अनदेखी कर बुलेट मोटरसाइकिल चला रहे युवक पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। बाइक की नंबर प्लेट पर पंजीकरण संख्या की जगह आगे ‘परशुराम’ और पीछे ‘राम’ लिखा हुआ था। इसके साथ ही बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा था और उस पर तीन लोग सवार होकर यात्रा कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर वाहन रोककर चालान की कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, पांडेयपुर चौकी प्रभारी दिनेश सिंह, उपनिरीक्षक प्रद्युम्न राय तथा कांस्टेबल अमरेश यादव क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक बुलेट मोटरसाइकिल पर पड़ी, जिसकी नंबर प्लेट निर्धारित मानकों के विपरीत थी। वाहन पर वास्तविक पंजीकरण संख्या अंकित नहीं थी, जबकि आगे और पीछे धार्मिक शब्द लिखे गए थे।

पुलिस ने वाहन की जांच की तो पाया कि बाइक में नियमों के विपरीत मॉडिफाइड साइलेंसर लगाया गया था, जिससे अत्यधिक ध्वनि निकल रही थी। साथ ही एक ही बाइक पर तीन लोग सवार थे, जो मोटर वाहन अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है।

उल्लंघनों की पुष्टि होने के बाद चौकी प्रभारी ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहन का चालान कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि धार्मिक आस्था का सम्मान अपनी जगह है, लेकिन वाहन की नंबर प्लेट पर निर्धारित पंजीकरण संख्या अंकित करना कानूनन अनिवार्य है।

पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की कि वाहन चलाते समय सभी यातायात नियमों का पालन करें। मॉडिफाइड साइलेंसर, फैंसी या नियमविरुद्ध नंबर प्लेट तथा क्षमता से अधिक सवारी न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक वाहन चालक की जिम्मेदारी है और ऐसे मामलों में आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    वाराणसी, गाजीपुर और चंदौली के 32 प्रतिभागियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र, स्वरोजगार के लिए बैंक देगा वित्तीय सहयोग     रिपोर्ट: विवेक राय हरहुआ (वाराणसी)। राज्य सरकार की…

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और शीघ्र गिरफ्तारी की लगाई गुहार, विधायक ने डीसीपी से फोन पर की वार्ता     रिपोर्ट विवेक राय  राजातालाब। जक्खिनी पुलिस चौकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल