अपहृत किशोरी को कानपुर से सकुशल बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार

एक लाख रुपये में बेचकर जबरन विवाह कराने की थी साजिश, किशोरी के फोन कॉल से खुला पूरा मामला

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र से करीब एक माह पूर्व रहस्यमय ढंग से लापता हुई 17 वर्षीय किशोरी के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। किशोरी ने कानपुर से अपने चाचा को मोबाइल फोन कर आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और जांच को आगे बढ़ाते हुए पूरे गिरोह का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार किशोरी का अपहरण कर उसे जबरन विवाह कराने के उद्देश्य से एक लाख रुपये में बेच दिया गया था।

 

पुलिस के अनुसार 5 जून 2026 को वादी ने चौबेपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 17 वर्षीय भतीजी का अपहरण कर उसे एक लाख रुपये में बेच दिया गया है। तहरीर के आधार पर थाना चौबेपुर में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। इस बीच लापता किशोरी ने किसी तरह कानपुर से अपने चाचा को मोबाइल फोन कर बताया कि उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया है और जबरन शादी कराने की तैयारी चल रही है। सूचना मिलते ही चौबेपुर पुलिस हरकत में आई और तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई तेज कर दी। जांच के दौरान पुलिस को घटना में शामिल कई लोगों की भूमिका सामने आई। शनिवार को थाना चौबेपुर पुलिस ने ग्राम गोपालपुर से तीन आरोपितों शिवचन्दी पुत्र मीताराम, राहुल भारद्वाज पुत्र प्रभु तथा मैना देवी पत्नी

 

शिवचन्दी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर बुलंदशहर निवासी मोहित पुत्र देवपाल तथा मथुरा निवासी नेम सिंह पुत्र चौथा सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार मोहित और नेम सिंह ने किशोरी को खरीदकर जबरन विवाह कराने की साजिश रची थी। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार सभी आरोपितों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अन्य तथ्यों की भी जांच जारी है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश तथा पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन एवं अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महेश मिश्रा, उपनिरीक्षक अपराध विजय सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल रामपाल यादव, कांस्टेबल अभिषेक सिंह, कांस्टेबल सिद्धि तथा महिला कांस्टेबल अनीता शामिल रहीं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    डॉ. संजय सिंह चौहान का ऐलान—2027 के विधानसभा चुनाव में 250 सीटों पर उतारेगी पार्टी के प्रत्याशी     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के मुनारी खेल…

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    भगवान श्रीराम ने दुष्टों के संहार का लिया संकल्प, ऋषि-मुनियों को दिया अभय; लक्ष्मण को समझाया माया और भक्ति का रहस्य     रामनगर (वाराणसी)। रामनगर की विश्वप्रसिद्ध रामलीला के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता