एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत महाविद्यालय में हुआ वृहद वृक्षारोपण

राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में स्वयंसेविकाओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, बनकट गांव में भी लगाए विभिन्न प्रजातियों के पौधे

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के कटेसर कला स्थित स्वर्गीय सूबेदार सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश सरकार की ‘एक पेड़ माँ के नाम’ योजना के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और स्वयंसेविकाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए बड़ी संख्या में पौधारोपण किया तथा लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक अमित कुमार सिंह (सन्नी), सचिव अनुज कुमार सिंह, निदेशक डॉ. स्वतंत्र कुमार सिंह तथा प्राचार्या डॉ. पुष्पा सिंह ने किया। इस अवसर पर सभी स्वयंसेविकाओं को पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की शपथ दिलाई गई।

इसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रविकांत मणि त्रिपाठी एवं डॉ. अभय कुमार पांडेय के नेतृत्व में स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर के साथ-साथ गोद लिए गए बनकट गांव में भी व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया। इस दौरान शिव मंदिर, अंबेडकर पार्क और पंचायत भवन परिसर में आम, अमरूद, कटहल, नींबू, जामुन, शीशम और सागौन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और हरित वातावरण के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश भी दिया गया।

इस अवसर पर बनकट ग्राम सभा के क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिकेश कुमार, महाविद्यालय की प्रवक्ता कंचन, शालू, राजेश, शाहीना, स्नेहा, चंद्रशेखर तथा स्वयंसेवी खुशबू, रौनक, प्रिया, चंचल सहित बड़ी संख्या में छात्राओं और शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ हरित भविष्य की दिशा में जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    वाराणसी, गाजीपुर और चंदौली के 32 प्रतिभागियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र, स्वरोजगार के लिए बैंक देगा वित्तीय सहयोग     रिपोर्ट: विवेक राय हरहुआ (वाराणसी)। राज्य सरकार की…

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और शीघ्र गिरफ्तारी की लगाई गुहार, विधायक ने डीसीपी से फोन पर की वार्ता     रिपोर्ट विवेक राय  राजातालाब। जक्खिनी पुलिस चौकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल