भदोही में निःशुल्क स्टेशनरी वितरण से विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

150 छात्र-छात्राओं को पुस्तक, कॉपी, कलम एवं स्टेशनरी का निःशुल्क वितरण, विद्यालय परिसर में किया गया वृक्षारोपण

 

रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय 

SHREE 7 NEWS, भदोही (उत्तर प्रदेश)। जनपद भदोही स्थित सीता देवी इंटर कॉलेज परिसर में शिक्षा प्रोत्साहन एवं सामाजिक सेवा को समर्पित निःशुल्क स्टेशनरी वितरण एवं शिक्षा प्रोत्साहन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काशी क्षेत्र, वाराणसी निवासी युवा समाजसेवी सिद्धार्थ सिंह ने 150 छात्र-छात्राओं को पुस्तकें, कॉपियां, कलम तथा अन्य आवश्यक स्टेशनरी सामग्री निःशुल्क वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

स्टेशनरी वितरण के उपरांत विद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिद्धार्थ सिंह उपस्थित रहे। वहीं बीएसए भदोही शिवम् पांडेय, विश्व हिंदू महासंघ भदोही के जिलाध्यक्ष महेश त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य आशुतोष मिश्रा ‘बादल’, वरिष्ठ समाजसेवी बबलू तिवारी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बबलू दुबे, अंशु दुबे सहित अनेक गणमान्य लोग समारोह में शामिल हुए।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन गंगेश त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर शुभम दुबे, श्याम विश्वकर्मा, आशीष जायसवाल, आशुतोष तिवारी, सोनू सरोज, संदीप जायसवाल, रोहित मौर्य, बीरू सरोज, वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक उपाध्याय तथा पत्रकार अमरेश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

समारोह के दौरान वक्ताओं ने शिक्षा को समाज के विकास की सबसे सशक्त आधारशिला बताते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना एक सराहनीय सामाजिक पहल है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण को जन-आंदोलन बनाने का भी आह्वान किया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    लाला नगर में लिफ्ट सुविधा वाला फुट ओवर ब्रिज बनाने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

    सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद की पहल लाई रंग, हाईवे पार करने में मिलेगी राहत; स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा होगी प्राथमिकता     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय लाला…

    नवरात्रि-दशहरा पर सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे संचालकों पर होगी कार्रवाई

    भदोही कोतवाली में पुलिस ने दुर्गा पूजा समितियों और डीजे संचालकों के साथ की बैठक, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समृद्ध सिंह का सीबीएसई नेशनल अंडर-19 ईस्ट जोन टीम में चयन

    समृद्ध सिंह का सीबीएसई नेशनल अंडर-19 ईस्ट जोन टीम में चयन

    अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर खेवली में मनाया गया बालिका महोत्सव

    अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर खेवली में मनाया गया बालिका महोत्सव

    लाला नगर में लिफ्ट सुविधा वाला फुट ओवर ब्रिज बनाने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

    लाला नगर में लिफ्ट सुविधा वाला फुट ओवर ब्रिज बनाने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

    दिलीप मिश्रा के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आगे आए मददगार हाथ, सांसद सीमा द्विवेदी ने दिए लाखों रुपये

    दिलीप मिश्रा के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आगे आए मददगार हाथ, सांसद सीमा द्विवेदी ने दिए लाखों रुपये

    बरसठी पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार

    बरसठी पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार

    जिलाधिकारी के आश्वासन पर अन्ना ने चौथे दिन तोड़ा आमरण अनशन

    जिलाधिकारी के आश्वासन पर अन्ना ने चौथे दिन तोड़ा आमरण अनशन