पंद्रह दिन बाद खुले भगवान जगन्नाथ मंदिर के कपाट, भक्तों ने किए मंगल दर्शन

आषाढ़ी अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मंगला आरती के साथ शुरू हुआ दर्शन-पूजन, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा असि क्षेत्र

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7 NEWS, वाराणसी। काशी के असि स्थित प्राचीन भगवान जगन्नाथ मंदिर में मंगलवार को एक पखवाड़े के अज्ञातवास एवं विश्राम के बाद भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा ने श्रद्धालुओं को पुनः दर्शन दिए। प्रातः पांच बजे मंगला आरती के साथ मंदिर के कपाट खुलते ही दर्शन-पूजन का शुभारंभ हुआ और मंदिर परिसर “जय जगन्नाथ” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए कतारबद्ध रहे।

धार्मिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ पूर्णिमा के स्नानोत्सव के बाद भगवान का महाअभिषेक किया जाता है। अत्यधिक स्नान के कारण भगवान के अस्वस्थ होने की परंपरागत मान्यता के चलते मंदिर के कपाट लगभग पंद्रह दिनों तक बंद रखे जाते हैं, जिसे भगवान के स्वास्थ्य लाभ और विश्राम का काल माना जाता है।

आषाढ़ी अमावस्या के पावन अवसर पर जब मंदिर के पट खुले तो श्वेत वस्त्रों से सुसज्जित भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा के विग्रह बेला, चमेली और तुलसी की सुगंधित मालाओं से अलंकृत दिखाई दिए। तीनों विग्रहों के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने पुष्प, माला, फल एवं मिष्ठान अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। दर्शन के उपरांत भक्तों ने भगवान को परवल का पथ्य भोग अर्पित किया तथा चरणामृत ग्रहण कर स्वयं को धन्य महसूस किया।

मंदिर के पुजारी राधेश्याम ने बताया कि परंपरा के अनुसार भगवान के विश्राम काल के दौरान मंदिर के कपाट बंद रहते हैं। आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के बाद आषाढ़ी अमावस्या की प्रातः मंगला आरती के साथ पुनः मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर धार्मिक परंपरा का लाभ प्राप्त किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही गूंजे जयकारे, परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण के व्यंग्यपूर्ण संवादों ने दर्शकों को किया रोमांचित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर…

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष आशीष दुबे उपेंद्र बाबा के नेतृत्व में होगा आयोजन, फल वितरण कर दिया जाएगा सेवा का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी