ज्ञानवापी विवाद में मध्यस्थता की पहली कोशिश नाकाम, दोनों पक्ष अपने-अपने रुख पर कायम

हिंदू पक्ष ने परिसर पर अपना दावा दोहराया, मुस्लिम पक्ष ने भी कहा— समाधान केवल न्यायालय से; लोक अदालत के प्रस्ताव पर नहीं बनी सहमति

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7 NEWS, वाराणसी। ज्ञानवापी विवाद के समाधान के लिए सुप्रीम कोर्ट की पहल पर जिला एवं सत्र न्यायालय, वाराणसी में मंगलवार को आयोजित मध्यस्थता की पहली बैठक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी। कचहरी स्थित मनोरंजन कक्ष में हुई बैठक में हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों ने मध्यस्थता के प्रस्ताव पर सहमति नहीं जताई, जिससे वार्ता प्रारंभिक चरण में ही विफल हो गई।

बैठक के दौरान हिंदू पक्ष ने स्पष्ट कहा कि ज्ञानवापी परिसर पर उनका दावा है और इस मामले में किसी प्रकार की मध्यस्थता की आवश्यकता नहीं है। वहीं मुस्लिम पक्ष ने भी अपना पक्ष रखते हुए कहा कि विवाद का समाधान केवल न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से ही संभव है और वे कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे।

बैठक से पहले अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के सचिव एस.एम. यासीन एवं मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ताओं ने कहा कि वे शांतिपूर्ण समाधान के पक्षधर हैं, लेकिन ज्ञानवापी जैसा संवेदनशील मामला, जिसमें मालिकाना हक तथा पूजा स्थल (विशेष उपबंध) अधिनियम, 1991 से जुड़े संवैधानिक प्रश्न शामिल हैं, उसका निस्तारण लोक अदालत या मध्यस्थता के माध्यम से नहीं किया जा सकता।

दोनों पक्षों के अपने-अपने रुख पर अडिग रहने के कारण मध्यस्थता की पहली पहल सफल नहीं हो सकी। ऐसे में अब इस बहुचर्चित विवाद की सुनवाई आगे भी न्यायालय में ही जारी रहने की संभावना है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    नवरात्र के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय की पहल, बैनर लेकर गांव में निकलीं छात्राएं     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। नारी स्वावलंबन, महिला सुरक्षा और बाल अधिकारों के…

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    जिलाधिकारी से ग्रामीणों की गुहार, जल्द निर्माण पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी चौराहे से मारकंडेय महादेव मंदिर तक राष्ट्रीय राजमार्ग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन