₹25,000 करोड़ के मेगा रोड प्रोजेक्ट पर काशी में जश्न, कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर जताया आभार

जनसंपर्क कार्यालय में उत्सव का माहौल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव बोले— प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही काशी

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। केंद्र सरकार की कैबिनेट द्वारा काशी के लिए लगभग ₹25,000 करोड़ की लागत वाले मेगा रोड प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने पर बुधवार शाम जनसंपर्क कार्यालय, 77 वाराणसी संसदीय क्षेत्र में उत्साहपूर्वक जश्न मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी शिवसरन पाठक के नेतृत्व में हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही है। उन्होंने कहा कि मेगा रोड प्रोजेक्ट से शहर के आधारभूत ढांचे को नई दिशा मिलेगी और यातायात व्यवस्था अधिक आधुनिक, सुरक्षित एवं सुगम बनेगी।

 

उन्होंने बताया कि परियोजना के अंतर्गत 89 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड नेटवर्क, गंगा कॉरिडोर और वरुणा कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शहर तक तेज और निर्बाध संपर्क मार्ग विकसित होगा। साथ ही काशी विश्वनाथ धाम, नमो घाट एवं अन्य प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक आवागमन आसान होने से ट्रैफिक जाम में कमी आएगी और पर्यटन को भी व्यापक बढ़ावा मिलेगा।

 

इस अवसर पर प्रभारी शिवसरन पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार का यह निर्णय “विकसित काशी” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जिससे काशी को विश्वस्तरीय बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी।

 

कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी के सर्वांगीण विकास के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया।

 

इस अवसर पर डॉ. नंद जी पांडेय, अभिषेक मिश्रा, अजय प्रताप सिंह, जगन्नाथ ओझा, शिवांग दुबे, पवन शर्मा, अनुराग शर्मा, विपिन ओझा, जय प्रकाश सिंह, सुमित मिश्रा, संदीप केसरी, प्रिंस द्विवेदी, रोहित साहनी, विनोद चौहान, हरिओम राज, मंगल पांडेय, कपिल त्रिपाठी, गौरव पांडेय, लाल बाबू मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, कुशाग्र श्रीवास्तव, ऋतिक मिश्रा, अमित पांडेय, चंदन कुमार पाठक, धर्मेश, अक्षय कुमार यादव, मनीष मिश्रा, अरविंद चौधरी एवं अभिषेक यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    नवरात्र के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय की पहल, बैनर लेकर गांव में निकलीं छात्राएं     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। नारी स्वावलंबन, महिला सुरक्षा और बाल अधिकारों के…

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    जिलाधिकारी से ग्रामीणों की गुहार, जल्द निर्माण पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी चौराहे से मारकंडेय महादेव मंदिर तक राष्ट्रीय राजमार्ग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन