काशी पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पार्टी पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन, बड़ी संख्या में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता

रिपोर्ट : विवेक राय

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के शनिवार को काशी आगमन पर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। एयरपोर्ट परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा उनके आगमन पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

उपमुख्यमंत्री के स्वागत के लिए भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। स्वागत करने वालों में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी, भाजपा जिलाध्यक्ष (वाराणसी) रामशकल पटेल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, आर.पी. कुशवाहा, दिनेश मौर्य, पवन सिंह, संजीव सिंह गौतम तथा भाजपा के प्रोटोकॉल प्रभारी एवं किसान मोर्चा काशी प्रांत के क्षेत्र उपाध्यक्ष शैलेश पाण्डेय प्रमुख रूप से शामिल रहे।

उपमुख्यमंत्री के आगमन के दौरान एयरपोर्ट परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पार्टी पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों एवं क्षेत्रीय कार्यक्रमों को लेकर भी संक्षिप्त चर्चा की। स्वागत कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए रवाना हो गए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    नवरात्र के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय की पहल, बैनर लेकर गांव में निकलीं छात्राएं     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। नारी स्वावलंबन, महिला सुरक्षा और बाल अधिकारों के…

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    जिलाधिकारी से ग्रामीणों की गुहार, जल्द निर्माण पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी चौराहे से मारकंडेय महादेव मंदिर तक राष्ट्रीय राजमार्ग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन