हत्या कांड में फरार दो और आरोपी गिरफ्तार, फूलपुर पुलिस की कार्रवाई

बेलवा अंडरपास के पास से दबोचे गए दोनों अभियुक्त, पहले चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरजी में हुए चर्चित हत्या कांड में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने मुकदमे की विवेचना के दौरान प्रकाश में आए दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार ग्राम बरजी निवासी भोथू यादव उर्फ ओमप्रकाश यादव (50 वर्ष) के साथ अनीश यादव, धर्मराज यादव, सत्यनारायण यादव, नन्हेलाल यादव एवं अन्य लोगों द्वारा मारपीट की गई थी। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों की तहरीर पर थाना फूलपुर में मु0अ0सं0 173/2026 के तहत धारा 103(1), 352, 351(3) एवं 3(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस उपायुक्त (गोमती जोन) नृपेन्द्र के निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश देकर कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप घटना के 24 घंटे के भीतर नामजद आरोपी अनीश यादव, धर्मराज यादव, सत्यनारायण यादव एवं नन्हेलाल यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया था।

इसी क्रम में बुधवार को मुखबिर की सूचना पर थाना फूलपुर पुलिस ने बेलवा अंडरपास के पास से विवेचना के दौरान प्रकाश में आए पंकज पटेल उर्फ देवा पुत्र राजेश पटेल तथा अर्पित यादव पुत्र चंद्रशेखर यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक रितेश कुमार तथा आरक्षी सुशील कुमार सहित थाना फूलपुर पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    नवरात्र के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय की पहल, बैनर लेकर गांव में निकलीं छात्राएं     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। नारी स्वावलंबन, महिला सुरक्षा और बाल अधिकारों के…

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    जिलाधिकारी से ग्रामीणों की गुहार, जल्द निर्माण पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी चौराहे से मारकंडेय महादेव मंदिर तक राष्ट्रीय राजमार्ग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन