घर के सामने खड़ी बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

दिनदहाड़े हुई चोरी से क्षेत्र में दहशत, पुलिस ने शुरू की जांच; सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी टीम

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के चन्द्रावती गांव में मंगलवार को दिनदहाड़े घर के सामने खड़ी एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।

जानकारी के अनुसार, चन्द्रावती निवासी चन्द्रशेखर जैन ने अपनी बाइक घर के सामने खड़ी की थी। इसी दौरान अज्ञात चोर मौके का फायदा उठाकर बाइक लेकर फरार हो गया। काफी देर तक संभावित स्थानों पर तलाश के बावजूद सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित ने बताया कि चोरी हुई बाइक का पंजीकरण संख्या यूपी 65 बीयू 7483 है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही घटना स्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

इधर, लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता और आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र बाइक बरामद करने तथा चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चोरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    नवरात्र के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय की पहल, बैनर लेकर गांव में निकलीं छात्राएं     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। नारी स्वावलंबन, महिला सुरक्षा और बाल अधिकारों के…

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    जिलाधिकारी से ग्रामीणों की गुहार, जल्द निर्माण पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी चौराहे से मारकंडेय महादेव मंदिर तक राष्ट्रीय राजमार्ग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन