पालतू कुत्ते के हमले से युवक घायल, मालिक पर जानबूझकर कटवाने का आरोप

पीड़ित ने चौबेपुर थाने में दी तहरीर, पुलिस ने जांच शुरू की; खेत जाते समय हुई घटना

रिपोर्ट : रिपोर्ट विवेक राय 

SHREE 7NEWS, वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के अजाँव गांव में पालतू कुत्ते के हमले में एक युवक घायल हो गया। पीड़ित ने कुत्ते के मालिक पर जानबूझकर कुत्ते को उकसाकर हमला करवाने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, अजाँव गांव निवासी राजेश उपाध्याय धान की रोपाई के लिए अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही सतीश प्रजापति अपने पालतू कुत्ते को टहला रहे थे। आरोप है कि रास्ते से गुजर रहे राजेश उपाध्याय पर कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उनके पैर में कई स्थानों पर काट लिया, जिससे वह घायल हो गए।

पीड़ित राजेश उपाध्याय ने चौबेपुर थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि कुत्ते के मालिक ने उसे ललकार कर उन पर हमला करवाया। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले भी कई बार कुत्ते को बांधकर रखने की सलाह दी गई थी, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

इस संबंध में चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही गूंजे जयकारे, परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण के व्यंग्यपूर्ण संवादों ने दर्शकों को किया रोमांचित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर…

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष आशीष दुबे उपेंद्र बाबा के नेतृत्व में होगा आयोजन, फल वितरण कर दिया जाएगा सेवा का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी