आंधी में जड़ समेत उखड़ा पीपल का पेड़ एक माह बाद फिर खड़ा दिखा, ग्रामीणों ने बताया चमत्कार

जौनपुर के बरसठी क्षेत्र की घटना बनी चर्चा का विषय, बड़ी संख्या में लोग पहुंचे मौके पर; कुछ ने धार्मिक आस्था तो कुछ ने प्राकृतिक कारण बताए

 

रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर (बरसठी)। बरसठी क्षेत्र के चतुर्भुजपुर (बड़का दुबान) से निकुम्हनपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित एक विशाल पीपल का पेड़ इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार करीब एक माह पहले तेज आंधी में जड़ समेत उखड़कर गिरा यह पेड़ रविवार सुबह अचानक फिर से सीधा खड़ा दिखाई दिया। इस अनोखे दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

 

बताया जाता है कि यह पीपल का वृक्ष पंडित हरिशंकर दुबे के खेत में उनके पिता स्वर्गीय पंडित राम निहोर दुबे द्वारा लगभग 50 वर्ष पूर्व लगाया गया था। 14 मई को आई तेज आंधी में पेड़ जड़ों सहित उखड़कर पास स्थित गिरजा शंकर दुबे के मकान पर गिर गया था। हादसे में मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था और सड़क भी अवरुद्ध हो गई थी। बाद में पेड़ की शाखाएं काटकर मार्ग को आवागमन के लिए खुलवाया गया।

 

ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार रात तक पेड़ जमीन पर ही पड़ा हुआ था, लेकिन रविवार सुबह लोगों ने देखा कि वही पेड़ जड़ों सहित फिर से खड़ा नजर आ रहा है। इस अप्रत्याशित दृश्य से पूरे क्षेत्र में कौतूहल फैल गया और लोग इसे देखने के लिए मौके पर जुटने लगे।

 

मकान मालिक गिरजा शंकर दुबे ने बताया कि आंधी के दौरान पेड़ पूरी तरह उखड़कर उनके मकान पर गिरा था। रास्ता साफ कराने के लिए पेड़ के कुछ हिस्से भी कटवाए गए थे। ऐसे में उसी पेड़ का पुनः खड़ा दिखाई देना सभी के लिए आश्चर्य का विषय है।

 

घटना की सूचना मिलते ही श्री साहिनाथ त्रिपाठी, लवकुश प्रजापति, मुन्ना दुबे, सुगम दुबे सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौके पर पहुंचे और इस अनोखे दृश्य को देखा।

 

ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं। कुछ लोग धार्मिक आस्था के आधार पर इसे चमत्कार मान रहे हैं और पीपल के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होने की मान्यता से जोड़ रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इसके पीछे कोई प्राकृतिक या भौतिक कारण भी हो सकता है।

 

फिलहाल इस घटना की आधिकारिक पुष्टि या वैज्ञानिक कारण सामने नहीं आया है, लेकिन पूरे बरसठी क्षेत्र में यह मामला चर्चा और उत्सुकता का विषय बना हुआ है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    पूर्वांचल किसान संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, 15 सितंबर तक कार्रवाई का अल्टीमेटम; टोल प्लाजा बंद कराने समेत भारी वाहनों पर रोक और लंबित मुआवजे की मांग    …

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर जेवरात व नकदी ले गए चोर, CCTV फुटेज से सुराग जुटा रही पुलिस     रिपोर्ट विवेक राय  चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ 30 सितंबर को धरना देगा किसान संगठन

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    चोलापुर में चोरों का आतंक, एक ही रात दो पड़ोसी घरों में लाखों की चोरी

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    कमीशन वृद्धि पर कोटेदारों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया सम्मान

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, मोटर बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

    उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव

    उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव

    बीएचयू विश्वनाथ मंदिर परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    बीएचयू विश्वनाथ मंदिर परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प