महिला जनसुनवाई में राज्य महिला आयोग ने सुनीं फरियादें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने अधिकारियों से कहा— छोटे मामलों का समयबद्ध समाधान करें, ताकि महिलाओं को न्यायालयों के चक्कर न लगाने पड़ें

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान एवं आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना तथा पीड़ित महिलाओं को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय उपलब्ध कराना रहा।

 

जनसुनवाई के दौरान आयोग के समक्ष कुल 44 प्रकरण प्रस्तुत किए गए, जिनमें एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद, घरेलू हिंसा एवं पारिवारिक विवादों से संबंधित थीं। अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने प्राप्त प्रार्थना-पत्रों को संबंधित विभागों को भेजते हुए आवश्यक एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों को संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ लेते हुए नियमानुसार शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से छोटे-छोटे मामलों की निष्पक्ष जांच कर समय पर समाधान सुनिश्चित करने पर बल दिया, ताकि पीड़ितों को अनावश्यक रूप से न्यायालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

 

अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और जवाबदेही आवश्यक है, जिससे प्रत्येक पीड़िता को समय पर न्याय मिल सके।

 

जनसुनवाई कार्यक्रम में अपर पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध), जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, वन स्टॉप सेंटर की संरक्षण अधिकारी रश्मि दुबे, जिला बाल संरक्षण इकाई की निरुपमा सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। आयोग ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में तत्परता, संवेदनशीलता एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    50 मानकों में 22 पर वाराणसी बना नंबर-1, डायल-112 की प्रतिक्रिया दर समेत कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन     वाराणसी। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की अगस्त 2026 की रैंकिंग में पुलिस…

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    जीवा इंटरनेशनल स्कूल में गायन-वादन प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने दी शास्त्रीय एवं लोक संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी ब्लॉक के खालिसपुर गांव स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही में आज निकलेगी श्रीकृष्ण शोभायात्रा, आयोजन की तैयारियां पूरी

    भदोही में आज निकलेगी श्रीकृष्ण शोभायात्रा, आयोजन की तैयारियां पूरी

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

    नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

    दानगंज बाइपास का विधायक त्रिभुवन राम ने किया निरीक्षण

    दानगंज बाइपास का विधायक त्रिभुवन राम ने किया निरीक्षण

    राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश संयोजक बने ओमप्रकाश द्विवेदी

    राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश संयोजक बने ओमप्रकाश द्विवेदी