जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

रामनगर के श्यामा उपवन में आयोजित जनसुनवाई में 50 से अधिक लोगों ने रखीं समस्याएं, ग्रामीणों, व्यापारियों और बुजुर्गों की शिकायतों के समाधान का दिलाया भरोसा

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। वाराणसी कैंट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने प्रत्येक मंगलवार की तरह रामनगर के बटाऊवीर स्थित श्यामा उपवन में जनसुनवाई कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 50 से अधिक लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे। विधायक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

जनसुनवाई में कुतलूपुर और सुल्तानपुर के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में गांव के लगभग 50 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है, जिससे पूरे गांव में चिंता का माहौल है। इस पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने आश्वासन दिया कि वह शीघ्र ही ग्रामीणों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर मामले का समाधान कराने का प्रयास करेंगे तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएंगे।

 

कार्यक्रम के दौरान गंगा किनारे करंट लगने से मृत किशन साहनी की पत्नी ने अब तक सरकारी सहायता न मिलने की शिकायत की। विधायक ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

रामनगर के एक व्यापारी ने अपनी दुकान के सामने अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर विधायक ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं कई बुजुर्ग नागरिक वृद्धावस्था पेंशन से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।

 

जनसुनवाई में भीटी क्षेत्र की जलभराव की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बंजर भूमि पर कथित अतिक्रमण के कारण जल निकासी बाधित हो गई है, जिससे क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामसभा भीटी के सचिव को कड़ी फटकार लगाई तथा तत्काल अतिक्रमण हटाकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष भाजयुमो संतोष द्विवेदी, महानगर मंत्री डॉ. अनुपम गुप्ता, महानगर मंत्री भाजयुमो सृजन श्रीवास्तव, कार्यसमिति सदस्य रितेश राय, मंडल मंत्री जय सिंह चौहान, कुलदीप सेठ, गोविंद मौर्य, गोरख साहनी, जितेंद्र सिंह सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जनहित से जुड़े प्रत्येक मामले पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    50 मानकों में 22 पर वाराणसी बना नंबर-1, डायल-112 की प्रतिक्रिया दर समेत कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन     वाराणसी। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की अगस्त 2026 की रैंकिंग में पुलिस…

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    जीवा इंटरनेशनल स्कूल में गायन-वादन प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने दी शास्त्रीय एवं लोक संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी ब्लॉक के खालिसपुर गांव स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही में आज निकलेगी श्रीकृष्ण शोभायात्रा, आयोजन की तैयारियां पूरी

    भदोही में आज निकलेगी श्रीकृष्ण शोभायात्रा, आयोजन की तैयारियां पूरी

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

    नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

    दानगंज बाइपास का विधायक त्रिभुवन राम ने किया निरीक्षण

    दानगंज बाइपास का विधायक त्रिभुवन राम ने किया निरीक्षण

    राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश संयोजक बने ओमप्रकाश द्विवेदी

    राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश संयोजक बने ओमप्रकाश द्विवेदी