उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ शाखा वाराणसी की आमसभा का आयोजन

वाराणसी :- उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ शाखा वाराणसी की आमसभा श्री बद्री प्रसाद जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में 18 अक्टूबर बुधवार को श्री शिवप्रसाद गुप्त मण्डलीय जिला चिकित्सालय वाराणसी के सेमिनार कक्ष में किया गया आयोजन सभा का संचालन विनोद कुमार त्रिपाठी जिलामंत्री ने की।मुख्य अतिथि अशोक कुमार सिंह प्रान्तीय अध्यक्ष महामंत्री चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ, उ०प्र० राज्य कर्मचारी महासंघ विभिन्न जनपदों का व्यापक दौरा करने के बाद वाराणसी आगमन पर विनोद कुमार त्रिपाठी जिला मंत्री एवं श्री बद्री प्रसाद अध्यक्ष ने अंगवस्त्रम भेंटकर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।अशोक कुमार सिंह प्रान्तीय अध्यक्ष ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन लागू करने की मांगो को लेकर सुभाष लाम्बा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय सरकारी कर्मचारी महासंघ के निर्देश पर 3 नवम्बर 2023 को रामलीला मैदान, नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रव्यापी प्रर्दशन को सफल करने हेतु समस्त राज्य तथा केन्द्र कर्मचारी संगठन एवं श्रमिक संगठनों द्वारा व्यापक दौरा कर रैली को सफल बनाने में जुटे हुए है।विनोद कुमार कन्नौजिया प्रान्तीय अध्यक्ष फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल सर्विस एशोसियेशन ने यह कहा कि नई अंशदायी पेंशन व्यवस्था कर्मचारी विरोधी है जिससे कर्मचारियों का भविष्य अन्धकारमय होने की सम्भावनाओं से इन्कार नही किया जा सकता।भारत सरकार को आगाह किया कि सरकार केन्द्र के चुनाव के पहले इसे गम्भीरता से नही लेती तो राष्ट्रीय स्तर पर केन्द्र व प्रदेश कर्मचारी आन्दोलन के लिए बाध्य होगा।अश्विनी कुमार श्रीवास्तव प्रान्तीय उपाध्यक्ष विजय यादव प्रान्तीय संगठन मंत्री चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने कहा कि पुरानी पेंशन कई प्रदेशों की सरकार ने अपने कर्मचारियों पर लागू कर दी है किन्तु भारत सरकार की रवैया कर्मचारी विरोधी हो गयी हैं | तत्कालीन , पूर्ववर्ती सरकार ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ दोहरा मापदण्ड अपनाया है सूबे की सरकार चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती पर रोक लगाकर संविदा तथा आउटसोर्सिंग कर्मचारी की भर्ती कर व्यापक रूप से शोषण किया जा रहा है सरकार द्वारा निर्धारित वेतन भी कर्मियों को नहीं दे पा रही है चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती न होने से बेरोजगारी बढ़ गयी है।श्री बद्रीप्रसाद जिलाध्यक्ष ने एवं संगीता गिरि उपाध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारी संगठन सरकार से डरने वाली नही है हमें सरकार डराने की भी कोशिश न करें बल्कि चतुर्थ श्रेणी कर्मियो की भर्ती पर लगे प्रतिन्ध को समाप्त करने, संविदा एवं आऊटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित कराने, आशा, मिड-डे-मिल कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी घोषित करते हुए जीने लायक मानदेय की मांग की गयी साथ ही विनोद कुमार त्रिपाठी जिलामंत्री ने यह भी कहा कि 3 नवम्बर 2023 रामलीला मैदान, नई दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में वाराणसी जनपद से लगभग सैकड़ों कर्मचारी शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जायेगें।सभा को मुख्य रूप से मुन्नूलाल रावत, संगीता गिरि, रेशम लाल, मनोज कुमार, राजेश आजाद, माया देवी, अवधेश कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश वैरिहा, अमन कुमार, सरोज गिरि, शिवराम मास्टर, रामसजीवन यादव, घनश्याम गुप्ता, वीरेन्द्र कुमार, रविशंकर, रामलखन शास्त्री, नरेन्द्र प्रताप, गायत्री पाल, विजय यादव, शेर बहादुर सिंह, विजय कुमार (बाबा) रामकृष्ण रावत आदि कर्मचारी नेताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए भारी संख्या में पुरानी पेंशन लागू करने की मांगो को लेकर 2 नवम्बर, 2023 को रात्रि में शिवगंगा ट्रेन से नई दिल्ली चलने का अपील किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    हरियाली अमावस्या के राष्ट्रीय पौधरोपण महाअभियान में काशी की सक्रिय भागीदारी का भरोसा, पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का लिया संकल्प     रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (वाराणसी)। भारत सरकार…

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    90वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में लिया गया संकल्प, “सड़क से संसद तक” चलेगा सम्मान दिलाने का अभियान   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। प्रख्यात इतिहासकार, पुरातत्ववेत्ता एवं राष्ट्रचिंतक डॉ. काशी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा