तीन स्वर्ण पदकों से चमकी संगम शुक्ला की प्रतिभा, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में रचा नया कीर्तिमान

आचार्य (रामानुजवेदान्त) परीक्षा में सर्वाधिक अंक हासिल कर जीते तीन प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक, दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने किया सम्मानित

 

रिपोर्ट विवेक राय

वाराणसी। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के भव्य दीक्षांत समारोह में हमीरपुर जनपद के कुरारा विकास खंड स्थित हरौलीपुर ग्राम की प्रतिभाशाली छात्रा संगम शुक्ला ने अपनी असाधारण शैक्षणिक उपलब्धि से नया इतिहास रच दिया। आचार्य (रामानुजवेदान्त) परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर उन्होंने एक साथ तीन प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

 

दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल तथा उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में संगम शुक्ला को सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के इतिहास में अत्यंत गौरवपूर्ण मानी जा रही है।

 

संगम शुक्ला को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए रामकुंवर बांगड़ स्वर्ण पदक, श्री चन्दन बहिन माधोसिंह परमार स्वर्ण पदक तथा श्री स्वामी माधवाचार्य स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। किसी एक विषय में तीन स्वर्ण पदक अर्जित करना अत्यंत दुर्लभ उपलब्धियों में शामिल माना जाता है।

 

संगम, श्री राजेश शुक्ला एवं श्रीमती माधुरी शुक्ला की सुपुत्री हैं। उनकी सफलता को वर्षों की कठिन मेहनत, अनुशासित अध्ययन, गुरुजनों के मार्गदर्शन और संस्कृत शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम बताया जा रहा है।

 

इस उल्लेखनीय उपलब्धि से हरौलीपुर ग्राम सहित पूरे कुरारा विकास खंड और हमीरपुर जनपद में खुशी का माहौल है। परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने संगम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

क्षेत्र के शिक्षाविदों और प्रबुद्धजनों ने कहा कि संगम शुक्ला की सफलता यह संदेश देती है कि ग्रामीण परिवेश में रहकर भी दृढ़ संकल्प, सतत परिश्रम और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। उनकी उपलब्धि विशेष रूप से बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने के साथ-साथ संस्कृत शिक्षा और भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति नई पीढ़ी का उत्साह भी बढ़ाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    विद्यार्थियों ने मॉडल, स्लोगन और जागरूकता रैली के जरिए दिया स्वच्छता व हिन्दी के सम्मान का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। स्टेशन रोड स्थित द एलाइट…

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    परिवार की उम्मीदों पर भारी पड़ा सामाजिक संकल्प, UGC, SC ST ACT एवं आरक्षण सुधार की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। तीज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला