काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

भोगाबीर में 300 मीटर नई सीवर लाइन का भूमि पूजन, नरिया वार्ड में ₹82 करोड़ की लागत से 19.42 किमी सीवर लाइन को मंजूरी

 

 

रिपोर्ट: विवेक राय 

वाराणसी। काशी की वर्षों पुरानी सीवर एवं जलनिकासी समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से काशी में सीवर और पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी की स्वीकृति से काशी के 18 वार्डों में नई सीवर लाइन एवं पेयजल लाइन बिछाने की योजना के तहत नरिया वार्ड में ₹82 करोड़ की लागत से 19.42 किलोमीटर नई सीवर लाइन बिछाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

इसी महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत भोगाबीर में लगभग 300 मीटर नई सीवर लाइन बिछाने के कार्य का भूमि पूजन एवं शुभारंभ वाराणसी कैण्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव एवं अशोक पटेल द्वारा किया गया। बताया गया कि परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया गया था। अब कार्य धरातल पर शुरू होने से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है।

 

भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक ने महानगर पूर्व महामंत्री अशोक पटेल एवं शिव पटेल द्वारा विधिवत पूजन कराया। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित राय एवं महानगर के पूर्व उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने शिलापट्ट का अनावरण किया। वहीं मंडल महामंत्री एवं पार्षद प्रतिनिधि राजीव सिंह पटेल ने नारियल फोड़कर परियोजना का शुभारंभ किया।

 

इस अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि काशी में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना केंद्र एवं प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। सीवर, जलनिकासी और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भोगाबीर में नई सीवर लाइन बिछने से क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही जलनिकासी समस्या के स्थायी समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा।

 

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में काशी में विकास की गति लगातार तेज हुई है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार के समन्वय से स्वीकृत योजनाओं का लाभ अब सीधे जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि काशी के महापौर अशोक तिवारी के कुशल नेतृत्व में नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को भी त्वरित गति मिल रही है।

 

नरिया वार्ड में प्रस्तावित 19.42 किलोमीटर नई सीवर लाइन की योजना को काशी की सीवर एवं जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया। भोगाबीर में नई लाइन का काम शुरू होने के बाद क्षेत्र में जलभराव एवं सीवर संबंधी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

 

कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष सुमित सिंह पटेल, दुर्गेश पाठक, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रवीण त्रिपाठी, विनय पटेल ‘गोलू’, सूरज पांडेय, महेंद्र पटेल, विशाल पटेल, बाबूलाल पटेल, भूषण पटेल, शिव पटेल, प्रो. आनंद, रामहर्ष सिंह, देवानंद सिंह, आनंद यादव, सुनील सिंह, झब्बर जी, सौरभ सिंह ‘मुन्नी’, शारदा प्रसाद सोनकर, हरीशचंद्र पटेल, विजय यादव, विनीत तिवारी एवं अभिषेक सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी एवं विधायक सौरभ श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के शिलान्यास से लेकर भोगाबीर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव के भूमि पूजन तक, वर्षों पुरानी सीवर एवं जलनिकासी समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में परियोजना अब धरातल पर पहुंच गई है। नई सीवर लाइन से क्षेत्रवासियों को जलभराव एवं सीवर की समस्या से राहत मिलने के साथ ही स्वच्छ, सुगम और बेहतर नागरिक सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    दक्षिण भारत की वास्तुकला,लोककला,शिल्प और जीवनशैली का अनूठा संगम; संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से रिसर्च लाइब्रेरी भी विकसित   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। भारत की संस्कृति केवल इतिहास की किताबों…

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    इंडियन केयर सोशल फाउंडेशन ने रक्तदाताओं को किया सम्मानित, जरूरतमंदों की मदद के लिए लोगों से आगे आने की अपील     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। मानव सेवा और सामाजिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ