श्रावण मास के प्रथम दिवस बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे राजा भईया, देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

काशी प्रवास के दौरान जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया विधिवत दर्शन-पूजन, जिलाध्यक्ष मनीष सिंह ने अंगवस्त्र व स्मृति-चिह्न भेंट कर किया सम्मानित

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। पवित्र श्रावण मास के प्रथम दिन जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भईया’ ने अपने दो दिवसीय काशी प्रवास के दौरान श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन किया। उन्होंने देवाधिदेव महादेव के श्रीचरणों में नमन करते हुए प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

 

दर्शन-पूजन के उपरांत जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के वाराणसी जिलाध्यक्ष मनीष सिंह ने राजा भईया का अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा बाबा श्री काशी विश्वनाथ का स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

 

श्रावण मास के पावन अवसर पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद राजा भईया प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा के लिए रवाना हो गए। इस दौरान जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के महानगर अध्यक्ष अनूप सिंह, जिलाध्यक्ष मनीष सिंह तथा अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उनके साथ उपस्थित रहे और बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन में सहभागिता की।

 

श्रावण मास के प्रथम दिन राजा भईया के काशी आगमन और बाबा विश्वनाथ के दर्शन को लेकर उनके समर्थकों एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उनके आगमन ने धार्मिक आस्था और जनसंपर्क, दोनों ही दृष्टियों से इस अवसर को विशेष बना दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    विद्यार्थियों ने मॉडल, स्लोगन और जागरूकता रैली के जरिए दिया स्वच्छता व हिन्दी के सम्मान का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। स्टेशन रोड स्थित द एलाइट…

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    परिवार की उम्मीदों पर भारी पड़ा सामाजिक संकल्प, UGC, SC ST ACT एवं आरक्षण सुधार की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। तीज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला