भगवान राम पर टिप्पणी को लेकर भाजपा नेता अलगू सिंह का पप्पू यादव पर तीखा हमला

कहा— सनातन आस्था का अपमान बर्दाश्त नहीं, पहलगाम, पुलवामा और संसद हमले पर भी बोलने का साहस दिखाएं

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। संसद परिसर में कथित रूप से भगवान राम और राम मंदिर को लेकर किए गए प्रदर्शन पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला सहकारी फेडरेशन के चेयरमैन राकेश सिंह ‘अलगू’ ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि करोड़ों सनातनियों की आस्था का उपहास उड़ाने वाली राजनीति किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है।

अलगू सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों के आराध्य हैं, कोई राजनीतिक विषय नहीं। सत्ता और चुनाव आते-जाते रहते हैं, लेकिन धार्मिक आस्था का मजाक बनाकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास समाज में असंतोष पैदा करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बयानबाजी और प्रदर्शन करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में किसी पुजारी, साधु या संत की संलिप्तता सामने नहीं आई थी, बल्कि यह मामला कर्मचारियों से जुड़ा था। ऐसे में इस घटना को आधार बनाकर पूरे मंदिर और सनातन पर सवाल उठाना अनुचित और दुर्भाग्यपूर्ण है।

भाजपा नेता ने कहा कि सनातन संस्कृति का विरोध करने वालों को पहले देश की सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों पर भी अपनी राय स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि किसी में साहस है तो वह पहलगाम, पुलवामा, उरी और संसद हमले जैसे राष्ट्रीय विषयों पर भी उसी तरह मुखर होकर अपनी बात रखे।

अलगू सिंह ने कहा कि देश और धर्म के सम्मान से जुड़े विषयों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और नेताओं से धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने तथा समाज में सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रावण के प्रथम सोमवार पर मार्कण्डेय धाम में उमड़ा जनसैलाब, गंगाजल लेकर त्रिलोचन महादेव के लिए रवाना हुए कांवड़िये

    गंगा-गोमती संगम में स्नान कर श्रद्धालुओं ने किया बाबा मार्कण्डेय महादेव का जलाभिषेक, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय कैथी/चौबेपुर (वाराणसी)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर…

    स्कूल गई 15 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

    27 जुलाई की सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी किशोरी, पुलिस ने शुरू की तलाश; संभावित स्थानों पर दी जा रही दबिश   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रावण के प्रथम सोमवार पर मार्कण्डेय धाम में उमड़ा जनसैलाब, गंगाजल लेकर त्रिलोचन महादेव के लिए रवाना हुए कांवड़िये

    श्रावण के प्रथम सोमवार पर मार्कण्डेय धाम में उमड़ा जनसैलाब, गंगाजल लेकर त्रिलोचन महादेव के लिए रवाना हुए कांवड़िये

    स्कूल गई 15 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

    स्कूल गई 15 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

    सावन के प्रथम दिन गंगा आरती के साथ लिया स्वच्छता और जल संरक्षण का संकल्प

    सावन के प्रथम दिन गंगा आरती के साथ लिया स्वच्छता और जल संरक्षण का संकल्प

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत एमबीएस पीजी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत एमबीएस पीजी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    प्रथम श्रीगणेश पूजन के साथ आज से शुरू होंगी विश्व प्रसिद्ध रामनगर रामलीला की तैयारियां