कारगिल से ऑपरेशन सिंदूर तक देश सेवा का गौरव, बीएसएफ इंस्पेक्टर मेवालाल पटेल का गांव में वीर सम्मान

सेवानिवृत्ति के बाद पैतृक गांव मेंहदीगंज पहुंचे बीएसएफ अधिकारी का तिरंगा यात्रा के साथ भव्य स्वागत, भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया सम्मानित

 

रिपोर्ट : विवेक राय

मिर्जामुराद (वाराणसी)। देश की सीमाओं पर वर्षों तक साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा देने वाले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर मेवालाल पटेल का रविवार को उनके पैतृक गांव मेंहदीगंज (सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र) में भव्य स्वागत किया गया। कारगिल युद्ध एवं ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मेवालाल पटेल के सम्मान में ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा निकालकर उनका जोरदार अभिनंदन किया।

 

गांव में प्रवेश करते ही देशभक्ति के नारों और हाथों में तिरंगा लिए ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा और लोगों ने उनके सैन्य योगदान को गर्व का विषय बताया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल ने मेवालाल पटेल को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक मेवालाल पटेल ने अदम्य साहस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का परिचय दिया है। ऐसे वीर जवान देश की सुरक्षा के मजबूत प्रहरी हैं और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

 

ग्रामीणों एवं पूर्व सैनिकों ने भी मेवालाल पटेल के योगदान को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन युवाओं में राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना का संचार करेगा। समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर उनका अभिनंदन किया।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, सुभाष पटेल, गणेश शर्मा, जगदीश जायसवाल, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, भागवती शर्मा, प्रदीप पटेल, अमित सिंह ‘पीयूष’, किशन सिंह, जतिन मौर्य, अजय पटेल, ओमप्रकाश पटेल, चंचल पटेल, अच्छेलाल पाल, अमन, अजय, जानकी पाल, मोनिका पटेल, अनामिका पटेल, प्रियंका, कंचन, मनीषा, निशा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, पूर्व सैनिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भाजपा के मजबूत सिपाही थे भोला नाथ उपाध्याय : डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

    पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढांढस, संगठन के प्रति निष्ठा को किया याद     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। भाजपा के समर्पित…

    भाजपा नेता विंध्यवासिनी उपाध्याय को श्रद्धांजलि, शोकसभा में याद किया व्यक्तित्व

    मुनारी बाजार में आयोजित सभा में नेताओं ने तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व्यक्त की संवेदना     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा के मजबूत सिपाही थे भोला नाथ उपाध्याय : डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

    भाजपा के मजबूत सिपाही थे भोला नाथ उपाध्याय : डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

    भाजपा नेता विंध्यवासिनी उपाध्याय को श्रद्धांजलि, शोकसभा में याद किया व्यक्तित्व

    भाजपा नेता विंध्यवासिनी उपाध्याय को श्रद्धांजलि, शोकसभा में याद किया व्यक्तित्व

    तीन माह से कमीशन का भुगतान अटका, कोटेदारों में बढ़ा आक्रोश

    तीन माह से कमीशन का भुगतान अटका, कोटेदारों में बढ़ा आक्रोश

    लोलार्क षष्ठी को लेकर पुलिस कमिश्नर ने संभाली सुरक्षा की कमान

    लोलार्क षष्ठी को लेकर पुलिस कमिश्नर ने संभाली सुरक्षा की कमान

    चैन चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    चैन चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    दुकानों में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सामान और नकदी बरामद

    दुकानों में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सामान और नकदी बरामद