तांत्रिक हत्याकांड का खुलासा, छह अभियुक्त गिरफ्तार

लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने अनीश उपाध्याय हत्याकांड की साजिश का किया पर्दाफाश

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। थाना लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र का कार्य करने वाले अनीश उपाध्याय की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आगे बढ़ाई गई, जिसके बाद हत्या की साजिश से जुड़े तथ्यों का पता चला।

 

एडीसीपी वरुणा लिपि नगायच के अनुसार, अनीश उपाध्याय की पत्नी प्रिया उपाध्याय ने 7 जुलाई 2026 को थाने में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया गया कि अनीश 30 जून को गणेशपुर, कंदवां और डीएलडब्ल्यू क्षेत्र में पूजा कराने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे।

 

गुमशुदगी की जांच के दौरान पुलिस ने विभिन्न तकनीकी माध्यमों से जानकारी जुटाई और संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल शुरू की।

 

पुलिस जांच में सामने आया कि अनीश द्वारा पूजा-पाठ के नाम पर कथित रूप से लगातार धन लिए जाने और परिवार की एक महिला के साथ कथित आपत्तिजनक व्यवहार को लेकर परिजन नाराज थे। पुलिस के मुताबिक, इसी नाराजगी के चलते अनीश की हत्या की योजना बनाई गई।

 

जांच के अनुसार, घर में गानों की आवाज तेज करने के बाद गैस सिलेंडर, लकड़ी के स्टूल और स्क्रूड्राइवर से वार कर अनीश की हत्या किए जाने का आरोप है। इसके बाद शव को डाफी टोल प्लाजा के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को लंका थाना क्षेत्र से बरामद किया।

 

पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त को अनीश की पत्नी और उनके भाई जयशंकर तिवारी को थाने बुलाया गया। वहां मृतक की तस्वीर और दस्तावेज दिखाए गए। हाथ पर ‘मां’ और ‘गुंजा’ के गोदने के निशान देखकर दोनों ने शव की पहचान अनीश उपाध्याय के रूप में की।

 

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद करने के साथ सोनू पुत्र ओमप्रकाश निवासी प्रेमापुर, थाना चुनार, मिर्जापुर समेत उसके भाई विकास, विशाल तथा रिश्तेदार अभिषेक, मोहित और शाहिल को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस मामले में सामने आए सभी पहलुओं की जांच कर रही है और गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि 30 जून को दो युवक स्कूटी से उसके घर आए थे और अनीश को अपने साथ ले जाने की बात कह रहे थे। पत्नी ने पुलिस को यह भी बताया कि वह उन युवकों को पहचान सकती है। पुलिस इस बिंदु समेत मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

 

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

हत्याकांड के खुलासे और अभियुक्तों की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, उ.नि. कृष्ण कुमार सरोज, उ.नि. श्याम नारायण, उ.नि. रोशन राय, हे.का. कमलेश सिंह, हे.का. चंद्रसेन सिंह, हे.का. सुनील चंद्र, हे.का. विनीत सिंह और का. अर्जुन कन्नौजिया शामिल रहे।

 

पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े तथ्यों और सभी पहलुओं की जांच जारी है तथा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    पुरस्कार वितरण एवं राजभाषा संगोष्ठी में हिंदी के अधिकाधिक कार्यालयीन प्रयोग पर दिया जोर, ‘बरेका दर्पण’ के 38वें अंक का हुआ विमोचन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। बनारस…

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय झौआ में करीब 100 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत     रिपोर्ट आनंदरत्न उपाध्याय  वाराणसी। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक, राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने रखे विचार

    भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक, राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने रखे विचार

    उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर

    उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर

    एशियन गेम्स में जौनपुर के रोहित यादव ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक

    एशियन गेम्स में जौनपुर के रोहित यादव ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक