हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी

बलुआ घाट से किला तक निकाला जुलूस, ढोल-नगाड़ों के बीच कार्यकर्ताओं व दुकानदारों का कराया मुंह मीठा

रिपोर्ट: विवेक राय

रामनगर (वाराणसी)। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम में हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर मंगलवार को रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व सभासद संतोष शर्मा एवं भाजपा युवा मोर्चा के महानगर मंत्री अर्जुन शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला।

जुलूस बलुआ घाट से किला के पास तक पहुंचा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय दुकानदारों का भी मुंह मीठा कराकर हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर खुशी का इजहार किया गया।

भाजपा के पूर्व सभासद संतोष शर्मा और भाजपा युवा मोर्चा के महानगर मंत्री अर्जुन शर्मा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सहित अन्य राज्यों के चुनावों में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा देश में फिर से अपना परचम लहराएगी।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जुलूस में हिस्सा लिया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। पूरे आयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।

इस अवसर पर काशी क्षेत्र मीडिया संपर्क विभाग के संयोजक सत्येंद्र सिंह पिंटू, संजीव राय टिंकू, पूर्व सभासद संतोष शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा महानगर मंत्री अर्जुन शर्मा, पूर्व सभासद मुरारी निषाद, अंशु विश्वकर्मा, विकास बघेल, देवेंद्र सिंह बबलू, सर्वेश चौरसिया, विवेक, सत्यनारायण बारी, सहनी, प्रहलाद साहनी, अभिषेक मिश्रा, धीरज मौर्य, विनय विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शहीद स्मारक को मिलेगी नई पहचान, 101 फीट तिरंगे की मांग पर विधायक ने किया निरीक्षण

    अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने चोलापुर थाने और शहीद स्मारक का लिया जायजा, ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण पर भी हुई चर्चा   रिपोर्ट : विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)। अजगरा विधानसभा…

    25 अगस्त तक मिलेगा अगस्त माह का मुफ्त राशन

    18 अगस्त की निर्धारित अंतिम तिथि बढ़ी, एनएफएसए लाभार्थियों को राहत     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के अंतर्गत अगस्त माह के खाद्यान्न वितरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी

    हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी

    शहीद स्मारक को मिलेगी नई पहचान, 101 फीट तिरंगे की मांग पर विधायक ने किया निरीक्षण

    शहीद स्मारक को मिलेगी नई पहचान, 101 फीट तिरंगे की मांग पर विधायक ने किया निरीक्षण

    25 अगस्त तक मिलेगा अगस्त माह का मुफ्त राशन

    25 अगस्त तक मिलेगा अगस्त माह का मुफ्त राशन

    अखबार लदा वाहन पशु से टकराकर पलटा, चालक की मौत

    अखबार लदा वाहन पशु से टकराकर पलटा, चालक की मौत

    काशी में शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा

    काशी में शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा

    सावन के तीसरे सोमवार को मार्कण्डेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के तीसरे सोमवार को मार्कण्डेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब