शहीद स्मारक को मिलेगी नई पहचान, 101 फीट तिरंगे की मांग पर विधायक ने किया निरीक्षण

अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने चोलापुर थाने और शहीद स्मारक का लिया जायजा, ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण पर भी हुई चर्चा

 

रिपोर्ट : विवेक राय

चोलापुर (वाराणसी)। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक त्रिभुवन राम ने चोलापुर थाना परिसर और शहीद स्मारक का निरीक्षण किया। इस दौरान किसान नेता अजीत सिंह डोभी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान शहीद स्मारक परिसर में 101 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने की मांग सहित ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

 

किसान नेता अजीत सिंह डोभी ने विधायक को बताया कि बनारस जिले का इकलौता शहीद स्मारक चोलापुर में स्थित है। उन्होंने शहीदों के सम्मान और स्मृति को स्थायी पहचान देने के लिए स्मारक परिसर में 101 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने की मांग रखी थी। इसी मांग के संबंध में विधायक त्रिभुवन राम ने शहीद स्मारक पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया।

 

चोलापुर थाने के ऐतिहासिक स्थलों का भी निरीक्षण

 

विधायक ने चोलापुर थाने के अंदर स्थित पुराने एवं ऐतिहासिक स्थलों का भी जायजा लिया। बताया गया कि अंग्रेजी शासन के दौरान थाने में हुई गोलीबारी की घटना में पांच जवान शहीद हुए थे। विधायक ने उस स्थान का निरीक्षण किया, जहां अंग्रेजों द्वारा गोली चलाए जाने की घटना हुई थी।

 

इसके अलावा उन्होंने थाने परिसर में मौजूद अंग्रेजों के समय के पुराने कुएं का भी निरीक्षण किया। अजीत सिंह डोभी ने बताया कि उस दौर में अंग्रेज भारतीयों को कुएं में लटकाकर मारते थे।

 

शहीदों की स्मृति और विरासत के संरक्षण पर जोर

 

निरीक्षण के दौरान विधायक ने क्षेत्र के इन ऐतिहासिक स्थलों से जुड़ी जानकारी ली और शहीदों की स्मृति को सम्मान देने तथा ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण से संबंधित विषयों का जायजा लिया।

 

101 फीट ऊंचे तिरंगे की मांग को लेकर विधायक के निरीक्षण के बाद क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है कि चोलापुर स्थित ऐतिहासिक शहीद स्मारक को उचित सम्मान और नई पहचान मिल सकेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    25 अगस्त तक मिलेगा अगस्त माह का मुफ्त राशन

    18 अगस्त की निर्धारित अंतिम तिथि बढ़ी, एनएफएसए लाभार्थियों को राहत     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के अंतर्गत अगस्त माह के खाद्यान्न वितरण…

    अखबार लदा वाहन पशु से टकराकर पलटा, चालक की मौत

    वाराणसी से बलिया जा रही क्रूजर बहादुरपुर के पास हुई दुर्घटना का शिकार; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शहीद स्मारक को मिलेगी नई पहचान, 101 फीट तिरंगे की मांग पर विधायक ने किया निरीक्षण

    शहीद स्मारक को मिलेगी नई पहचान, 101 फीट तिरंगे की मांग पर विधायक ने किया निरीक्षण

    25 अगस्त तक मिलेगा अगस्त माह का मुफ्त राशन

    25 अगस्त तक मिलेगा अगस्त माह का मुफ्त राशन

    अखबार लदा वाहन पशु से टकराकर पलटा, चालक की मौत

    अखबार लदा वाहन पशु से टकराकर पलटा, चालक की मौत

    काशी में शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा

    काशी में शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा

    सावन के तीसरे सोमवार को मार्कण्डेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के तीसरे सोमवार को मार्कण्डेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    कार की टक्कर से कांवड़िये की मौत, तीन साथी घायल

    कार की टक्कर से कांवड़िये की मौत, तीन साथी घायल