संरक्षा-सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए 11 रेलकर्मी ‘एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित

जुलाई 2026 में उल्लेखनीय योगदान पर मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने प्रदान किया सम्मान, सजगता और कर्तव्यनिष्ठा को बताया रेलवे की मजबूती

 

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में संरक्षा, सुरक्षा एवं राजस्व वृद्धि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 11 रेलकर्मियों को जुलाई 2026 माह के लिए ‘एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने भारतेन्दु सभागार में आयोजित समारोह में चयनित कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

 

समारोह को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने कहा कि भारतीय रेल में यात्रियों की संरक्षा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। वाराणसी मंडल के अधिकारी और कर्मचारी आपसी समन्वय, टीम भावना तथा कर्तव्यनिष्ठा के साथ लगातार बेहतर कार्य कर रहे हैं। रेलकर्मियों की सजगता और समर्पण से संभावित दुर्घटनाओं को टालने के साथ-साथ यात्रियों एवं रेल संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण मदद मिलती है।

 

उन्होंने सम्मानित कर्मचारियों की सतर्कता, त्वरित निर्णय क्षमता और दायित्वबोध की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका कार्य अन्य रेलकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से हर परिस्थिति में अनुशासन, सजगता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

 

सम्मान पाने वालों में प्रशांत विश्वकर्मा (लेखा विभाग, वाराणसी), उपेन्द्र यादव (सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, गाजीपुर सिटी), सत्यप्रकाश यादव (सहायक गा.प्र., गाजीपुर सिटी), विपुल कुमार (लोको पायलट, छपरा), अनिल यादव (ट्रैकमेन्टेनर-III/गेटमैन, खुरहट), संजय कुमार (ट्रैकमेन्टेनर-II, पंचरुखी), रमाशंकर कुशवाहा (सीनियर सेक्शन इंजीनियर, माधोसिंह), धीरेन्द्र कुमार सिंह (स्टेशन मास्टर, सैदपुर भीतरी), अभिषेक कुमार यादव (कांस्टेबल, बलिया), चंदन कुमार (जूनियर इंजीनियर, टीआरडी, छपरा) तथा अविनाश कुमार मिश्रा (यातायात निरीक्षक-संरक्षा, वाराणसी) शामिल रहे।

 

मंडल रेल प्रबंधक ने विश्वास जताया कि वाराणसी मंडल के अधिकारी और कर्मचारी भविष्य में भी टीम भावना एवं पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करते हुए रेलवे के उच्च संरक्षा और सुरक्षा मानकों को और मजबूत करेंगे।

 

समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अशोक कुमार वर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) अजय सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष शुक्ला, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) विकास कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बलेन्द्र पाल, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर यशवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) कुंवर सिंह यादव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    वरुणा विहार कॉलोनी में हुई बैठक; पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत, सांगठनिक गतिविधियों को विस्तार देने पर चर्चा     रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। कचहरी क्षेत्र के जेपी मेहता स्कूल…

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    आयर बाजार में देर रात चोरों ने की वारदात, पुलिस गश्त के चलते बड़ी चोरी टली; फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    डॉ. रंगनाथ दुबे के जन्मदिन पर 34वां रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त संग्रहित

    डॉ. रंगनाथ दुबे के जन्मदिन पर 34वां रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त संग्रहित

    संपूर्णानंद पांडेय बने वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल के बठिंडा अध्यक्ष

    संपूर्णानंद पांडेय बने वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल के बठिंडा अध्यक्ष

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा