जौनपुर के अश्विनी शुक्ला बने उप निरीक्षक

मेहनत और लगन से हासिल की सफलता, एसएसएफ/गृह मंत्रालय में कांस्टेबल पद पर दे चुके हैं सेवा

रिपोर्ट: विवेक राय

चोलापुर (वाराणसी)। मेहनत, लगन और ईमानदारी के दम पर जौनपुर के अश्विनी शुक्ला ने एक और उपलब्धि हासिल की है। केराकत थाना क्षेत्र के नाऊपुर निवासी ओंकार नाथ शुक्ला के पुत्र अश्विनी शुक्ला का चयन उप निरीक्षक पद के लिए हुआ है। इससे पहले वह एसएसएफ/गृह मंत्रालय में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे।

उप निरीक्षक पद के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया में अश्विनी शुक्ला ने लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक परीक्षा भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने मेडिकल परीक्षण भी पूरा किया। 18 अगस्त को मेडिकल टेस्ट क्लियर होने के बाद अब उन्हें प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वह उप निरीक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

अश्विनी शुक्ला की इस सफलता से उनके पैतृक गांव नाऊपुर के साथ-साथ उनकी बहन की ससुराल चोलापुर के भोहर गांव में भी खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर रामाश्रय मिश्रा, उपेंद्र मिश्रा, शैलेश मिश्रा, संतोष मिश्रा, चंदन मिश्रा, कृष्णा शुक्ला सहित कई लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने अश्विनी शुक्ला को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशीर्वाद प्रदान किया। उनकी सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए मेहनत और निरंतर प्रयास का प्रेरणादायक उदाहरण बताया जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    भाजपा जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम के आवास पर जुटे नेता और कार्यकर्ता, शिक्षा, संघ एवं संगठन में योगदान को किया याद     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)।…

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    शर्मिला इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह; खेलों को बताया व्यक्तित्व विकास का माध्यम     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के पुआरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    मणिकर्णिका घाट की पवित्रता के लिए स्वच्छता और श्रमदान जरूरी

    मणिकर्णिका घाट की पवित्रता के लिए स्वच्छता और श्रमदान जरूरी

    धौरहरा गांव के शंकर मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

    धौरहरा गांव के शंकर मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा