शाखा प्रबंधक ने बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी, ग्राहकों से मांगा सुझाव व फीडबैक
रिपोर्ट: विवेक राय
चोलापुर। कस्बा स्थित इंडियन बैंक की शाखा में गुरुवार को ग्राहक सेवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों को जानना तथा बैंकिंग सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए उनका फीडबैक प्राप्त करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक ज्योति गुप्ता ने ग्राहकों को बैंक की विभिन्न सेवाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।
शाखा प्रबंधक ने ग्राहकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना एवं अटल पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से इनका लाभ उठाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि ग्राहकों के सुझाव और फीडबैक बैंक की सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान बैंक कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में ग्राहक भी उपस्थित रहे।




