कमिश्नरेट वाराणसी के नए पुलिस प्रशासनिक भवन का भूमि पूजन

64 करोड़ रुपये की लागत से 1.35 लाख वर्गफीट में बनेगा 10 मंजिला अत्याधुनिक भवन, एक परिसर में होगी पुलिस प्रशासन की समेकित व्यवस्था

 

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक आधुनिक, प्रभावी एवं जनसुलभ बनाने की दिशा में गुरुवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मा० मंत्री श्री रविन्द्र जायसवाल एवं पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने नवीन पुलिस प्रशासनिक भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। प्रस्तावित भवन का निर्माण लगभग 64.0299 करोड़ रुपये की लागत से 1.35 लाख वर्गफीट क्षेत्रफल में कराया जाएगा।

 

नवीन पुलिस प्रशासनिक भवन के निर्माण से कमिश्नरेट के प्रमुख पुलिस अधिकारी एवं विभिन्न शाखाएं एक ही परिसर में संचालित होंगी। इससे आमजन को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की समस्या से राहत मिलेगी और शिकायतों के निस्तारण में तेजी आने की उम्मीद है। पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने कहा कि एकीकृत भवन से बेहतर मॉनीटरिंग, त्वरित निर्णय और प्रभावी समन्वय को बढ़ावा मिलेगा।

 

आगन्तुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भवन के भूतल पर आरटीआई, जनशिकायत प्रकोष्ठ, पासपोर्ट सेल और चरित्र सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण प्रकोष्ठ प्रस्तावित हैं। आगन्तुकों के लिए प्रतीक्षालय एवं कैंटीन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। जनशिकायतों से जुड़े कार्यों के लिए पृथक व्यवस्था होने से लोगों को अधिकारियों एवं संबंधित शाखाओं तक पहुंचने में सुविधा होगी।

 

प्रस्तावित भवन में एडीजी जोन एवं आईजी रेंज के कार्यालय भी संचालित किए जाएंगे। इससे वरिष्ठ अधिकारियों और कमिश्नरेट के बीच समन्वय मजबूत होगा तथा पुलिस प्रशासन की निगरानी और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी।

 

नवीन प्रशासनिक भवन दस फ्लोर का होगा, जिसमें बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर तथा प्रथम से अष्टम तल तक विभिन्न कार्यालयों एवं सुविधाओं की समेकित व्यवस्था प्रस्तावित है। बेसमेंट में लगभग 37 कारों की पार्किंग के साथ आवश्यक सेवा सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

भवन में विभिन्न विशेष शाखाओं एवं प्रकोष्ठों के लिए अलग-अलग कार्यालय प्रस्तावित हैं। इसके अलावा मीडिया सेल, ट्रेनिंग सेंटर, तकनीकी केंद्र, सर्वर रूम और कंट्रोल रूम जैसी आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

 

भवन के अष्टम तल पर लगभग 150 व्यक्तियों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम प्रस्तावित है। इसका उपयोग प्रशिक्षण, विभागीय बैठकों एवं अन्य आवश्यक कार्यक्रमों के लिए किया जा सकेगा। आधुनिक तकनीकी सुविधाओं के माध्यम से पुलिस की डिजिटल एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और मजबूत करने की योजना है।

 

मा० मंत्री श्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि लगभग 64 करोड़ रुपये की लागत से 1.35 लाख वर्गफीट में बनने वाला 10 मंजिला भवन पुलिस प्रशासन की समेकित व्यवस्था को एक छत के नीचे लाएगा। वहीं पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल के अनुसार, नवीन भवन से जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, बेहतर मॉनीटरिंग और फैसलों की प्रक्रिया में तेजी आएगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय श्री शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध श्री आलोक प्रियदर्शी, पुलिस उपायुक्त लाइन/मुख्यालय/वरुणा जोन श्री प्रमोद कुमार सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

नवीन भवन को कमिश्नरेट वाराणसी की कार्यप्रणाली को अधिक आधुनिक, समेकित, जनसुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूलों के आसपास सिंधौरा पुलिस का विशेष अभियान

    छात्र-छात्राओं से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, शोहदों पर सख्ती के साथ हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी   रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। स्कूल खुलने के समय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित…

    पेड़ों को रक्षा सूत्र बांध छात्राओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

    प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती में इको क्लब की अनूठी पहल, पौधरोपण के साथ पेड़ों की नियमित देखभाल का भी लिया प्रण     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूलों के आसपास सिंधौरा पुलिस का विशेष अभियान

    स्कूलों के आसपास सिंधौरा पुलिस का विशेष अभियान

    पेड़ों को रक्षा सूत्र बांध छात्राओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

    पेड़ों को रक्षा सूत्र बांध छात्राओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

    कमिश्नरेट वाराणसी के नए पुलिस प्रशासनिक भवन का भूमि पूजन

    कमिश्नरेट वाराणसी के नए पुलिस प्रशासनिक भवन का भूमि पूजन

    कौवापुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-ऐ-मिलादुन्नबी का पर्व

    कौवापुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-ऐ-मिलादुन्नबी का पर्व

    चकवा महावीर मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

    चकवा महावीर मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

    जौनपुर में रोजगार को लेकर बड़ी पहल, 5 हजार युवाओं को नौकरी से जोड़ने का लक्ष्य

    जौनपुर में रोजगार को लेकर बड़ी पहल, 5 हजार युवाओं को नौकरी से जोड़ने का लक्ष्य