कौवापुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-ऐ-मिलादुन्नबी का पर्व

जुलूस में गूंजे नारे-ए-तकबीर और मरहबा के नारे, नबी के झंडे के साथ तिरंगा लेकर शामिल हुए ग्रामीण

रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के ग्राम सभा कौवापुर में ईद-ऐ-मिलादुन्नबी का पर्व श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे के वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर आयोजित जुलूस में बच्चों से लेकर बुजुर्गों और युवाओं तक बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान पूरा गांव मरहबा, या रसूलल्लाह, नारे-ए-तकबीर अल्लाहु अकबर और नारे-रिसालत या रसूलल्लाह के नारों से गूंज उठा।

जुलूस में शामिल लोग हाथों में नबी का झंडा और तिरंगा लेकर नात पढ़ते हुए आगे बढ़े। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाया।

इस अवसर पर मौलाना फैजुर्रहमान साहेब ने कहा कि रबीउल अव्वल के महीने में पैगम्बरे इस्लाम मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम दुनिया में अमन और शांति का पैगाम लेकर तशरीफ लाए। उन्होंने कहा कि पैगम्बर-ए-इस्लाम ने पूरी इंसानियत को शांति, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि रबीउल अव्वल का महीना अमन-शांति, भाईचारे और देश के प्रति एकजुटता का संदेश देता है। इसी अवसर पर लोग नबी को याद करते हुए नियाज और फातिहा कराते हैं।

ईद-ऐ-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह तबर्रुक का वितरण किया और लोगों को पानी पिलाया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ पर्व की खुशियां मनाईं और आयोजन में सहभागिता की।

आयोजन में मौलाना फैजुर्रहमान साहेब, मौलाना फरीद अहमद, मोगीश आलम, इमरान अंसारी, समशेर खान, ज्याऊर्हमान, मुगली, मोहम्मद मोहसिन, रसूल खान, साहिल, ईदू खान, अनस, हबीब दादा, असलम बीडीसी, अमानुतुल्ला अंसारी, ग्राम प्रधान कौवापुर नीरज पाल, विशाल सोनकर, राजू मंसुरी, गुड्डु खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    झारखंड को शिकस्त देकर यूपी ने फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए बंगाल से होगी भिड़ंत

    सुजीत कुमार की घातक गेंदबाजी से झारखंड 48 रन पर ढेर, राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने दिव्यांग खिलाड़ियों के जज्बे को सराहा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा…

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    पुण्य स्मृतियों को नमन करने पहुंचे दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक, मड़ई पर पहुंचकर किया भावपूर्ण स्मरण     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड को शिकस्त देकर यूपी ने फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए बंगाल से होगी भिड़ंत

    झारखंड को शिकस्त देकर यूपी ने फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए बंगाल से होगी भिड़ंत

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग