स्कूलों के आसपास सिंधौरा पुलिस का विशेष अभियान

छात्र-छात्राओं से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, शोहदों पर सख्ती के साथ हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। स्कूल खुलने के समय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए थाना सिंधौरा पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के आसपास विशेष चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया। गोमती जोन के एडीसीपी नृपेंद्र कुमार एवं एसीपी प्रशांत सिंह के निर्देशन में चलाए गए अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें अपने अधिकारों और सहायता के साधनों के प्रति जागरूक करना रहा।

 

अभियान के दौरान थाना प्रभारी पंकज कुमार पाण्डेय एवं चौकी प्रभारी रोशन सिंह ने पुलिस बल के साथ एसबी इंटर कॉलेज, मां राधिका इंटर कॉलेज, बुची इंटर कॉलेज सहित प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और रास्ते में होने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी ली।

पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। मनचलों और शोहदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कहते हुए बच्चों से कहा गया कि यदि कोई उन्हें परेशान करता है तो वे बिना संकोच तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें।

जागरूकता अभियान के दौरान विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकार और आपातकालीन सहायता के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस ने बच्चों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में भी बताया। इनमें 1090 महिला पावर लाइन, 112 आपातकालीन सेवा और 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन प्रमुख रहे।

 

पुलिस अधिकारियों ने बच्चों से अपील की कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में चुप न रहें और तत्काल संबंधित हेल्पलाइन अथवा पुलिस को सूचना दें। अभियान के माध्यम से पुलिस ने विद्यालयों के आसपास सुरक्षित माहौल बनाने और विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने का संदेश दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में सतर्कता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता, स्टोर विभाग ने मारी बाजी

    नौ विभागों की टीमों ने लिया हिस्सा, चिकित्सा विभाग दूसरे और लेखा विभाग तीसरे स्थान पर रहा; दीप प्रज्ज्वलन से दिया समावेशिता का संदेश   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    काशी जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 123.873 किलो प्रतिबंधित मांझा बरामद

    चार आरोपी गिरफ्तार, तीन मुकदमे दर्ज; ड्रोन से भी की गई निगरानी   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर प्रतिबंधित मांझे की बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में सतर्कता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता, स्टोर विभाग ने मारी बाजी

    बरेका में सतर्कता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता, स्टोर विभाग ने मारी बाजी

    काशी जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 123.873 किलो प्रतिबंधित मांझा बरामद

    काशी जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 123.873 किलो प्रतिबंधित मांझा बरामद

    कन्हैया लाल केसरी को अखिल भारतीय हिंदू महासभा में मिली नई जिम्मेदारी

    कन्हैया लाल केसरी को अखिल भारतीय हिंदू महासभा में मिली नई जिम्मेदारी

    मिशन शक्ति-6 के पहले दिन स्कूलों में जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

    मिशन शक्ति-6 के पहले दिन स्कूलों में जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

    बाढ़ के बाद गंगा की स्वच्छता में जुटे नमामि गंगे के स्वयंसेवक

    बाढ़ के बाद गंगा की स्वच्छता में जुटे नमामि गंगे के स्वयंसेवक

    सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बने योगेश सिंह, गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

    सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बने योगेश सिंह, गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत