हनुमान मंदिर पर यात्री प्रतीक्षालय कक्ष का विधायक ने किया शिलान्यास

विधायक निधि से करीब चार लाख रुपये की लागत से होगा निर्माण, ग्रामीणों व मंदिर प्रशासन की मांग पर शुरू हुई पहल

रिपोर्ट विवेक राय 

हरहुआ (वाराणसी)। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के गोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में यात्री प्रतीक्षालय कक्ष के निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक त्रिभुवन राम ने किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए प्रतीक्षालय का निर्माण आवश्यक था। मंदिर प्रशासन एवं स्थानीय ग्रामीणों की ओर से लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी।

विधायक ने बताया कि विधायक निधि योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से लगभग चार लाख रुपये की लागत से प्रतीक्षालय कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, वाराणसी द्वारा कराया जाएगा। प्रतीक्षालय बनने से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को बैठने और विश्राम करने की सुविधा मिल सकेगी।

विधायक ने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और स्थानीय लोगों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इस कार्य को प्राथमिकता दी गई है। प्रतीक्षालय के निर्माण से विशेष रूप से यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

शिलान्यास कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष शिवशंकर सिंह, रामप्यारे सिंह, महेंद्र नारायण सिंह, अनिल सेठ, अरुण पाठक, रमेश पाठक, भवन शर्मा, विजय यादव, श्याम कृष्ण प्रसाद, विजय राजभर सहित मंदिर के पुजारी मौजूद रहे। वहीं कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई शिवम सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में सतर्कता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता, स्टोर विभाग ने मारी बाजी

    नौ विभागों की टीमों ने लिया हिस्सा, चिकित्सा विभाग दूसरे और लेखा विभाग तीसरे स्थान पर रहा; दीप प्रज्ज्वलन से दिया समावेशिता का संदेश   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    काशी जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 123.873 किलो प्रतिबंधित मांझा बरामद

    चार आरोपी गिरफ्तार, तीन मुकदमे दर्ज; ड्रोन से भी की गई निगरानी   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर प्रतिबंधित मांझे की बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में सतर्कता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता, स्टोर विभाग ने मारी बाजी

    बरेका में सतर्कता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता, स्टोर विभाग ने मारी बाजी

    काशी जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 123.873 किलो प्रतिबंधित मांझा बरामद

    काशी जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 123.873 किलो प्रतिबंधित मांझा बरामद

    कन्हैया लाल केसरी को अखिल भारतीय हिंदू महासभा में मिली नई जिम्मेदारी

    कन्हैया लाल केसरी को अखिल भारतीय हिंदू महासभा में मिली नई जिम्मेदारी

    मिशन शक्ति-6 के पहले दिन स्कूलों में जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

    मिशन शक्ति-6 के पहले दिन स्कूलों में जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

    बाढ़ के बाद गंगा की स्वच्छता में जुटे नमामि गंगे के स्वयंसेवक

    बाढ़ के बाद गंगा की स्वच्छता में जुटे नमामि गंगे के स्वयंसेवक

    सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बने योगेश सिंह, गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

    सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बने योगेश सिंह, गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत