रक्षाबंधन पर हरहुआ क्षेत्र में दिखा उत्सव का उल्लास

भाई की कलाई पर सजी प्रेम की राखी, बाजारों में दिनभर रही चहल-पहल

रिपोर्ट : विवेक राय

वाराणसी। भाई-बहन के अटूट स्नेह और प्रेम का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को हरहुआ विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर गांवों से लेकर बाजारों तक पूरे दिन उत्सवी माहौल बना रहा। हल्की बारिश के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी।

हरहुआ, चंदापुर, करोमा, भटौली, सरायकाजी, चक्का, आयर, मुर्दहा, औरा, मोहनपुर, बेरवा, गोसाईपुर छोटा, अहिरौली, पलहीपट्टी, पुआरी कला, पुआरी खुर्द, भेलखा, वीरापट्टी, कोइराजपुर और बेलवरिया सहित आसपास के गांवों एवं बाजारों में रक्षाबंधन को लेकर विशेष चहल-पहल रही। जगह-जगह राखी की दुकानें सजी थीं, जबकि मिठाई की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ लगी रही।

सुबह से ही लोग भाई-बहनों से मिलने के लिए अपने गंतव्य की ओर निकलते रहे। कोई निजी वाहन से तो कोई ऑटो, टोटो और बस से सफर करता नजर आया। सड़कों पर पूरे दिन आवागमन बना रहा। बहनों ने व्रत रखकर शुभ मुहूर्त का इंतजार किया। मुहूर्त शुरू होते ही बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें मिठाई खिलाकर उनके सुख-समृद्धि की कामना की।

भाइयों ने भी बहनों की रक्षा और उनके सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर उन्होंने बहनों को नगद राशि के साथ उपहार भेंट किए। कई परिवारों में रक्षाबंधन की खुशियां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई गईं।

सावन के अंतिम दिन होने के कारण कई बहनों ने रक्षाबंधन के साथ भगवान महादेव के दर्शन भी किए और पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण कराया। देर शाम तक गांवों और बाजारों में पर्व की रौनक बनी रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में सतर्कता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता, स्टोर विभाग ने मारी बाजी

    नौ विभागों की टीमों ने लिया हिस्सा, चिकित्सा विभाग दूसरे और लेखा विभाग तीसरे स्थान पर रहा; दीप प्रज्ज्वलन से दिया समावेशिता का संदेश   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    काशी जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 123.873 किलो प्रतिबंधित मांझा बरामद

    चार आरोपी गिरफ्तार, तीन मुकदमे दर्ज; ड्रोन से भी की गई निगरानी   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर प्रतिबंधित मांझे की बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में सतर्कता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता, स्टोर विभाग ने मारी बाजी

    बरेका में सतर्कता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता, स्टोर विभाग ने मारी बाजी

    काशी जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 123.873 किलो प्रतिबंधित मांझा बरामद

    काशी जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 123.873 किलो प्रतिबंधित मांझा बरामद

    कन्हैया लाल केसरी को अखिल भारतीय हिंदू महासभा में मिली नई जिम्मेदारी

    कन्हैया लाल केसरी को अखिल भारतीय हिंदू महासभा में मिली नई जिम्मेदारी

    मिशन शक्ति-6 के पहले दिन स्कूलों में जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

    मिशन शक्ति-6 के पहले दिन स्कूलों में जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

    बाढ़ के बाद गंगा की स्वच्छता में जुटे नमामि गंगे के स्वयंसेवक

    बाढ़ के बाद गंगा की स्वच्छता में जुटे नमामि गंगे के स्वयंसेवक

    सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बने योगेश सिंह, गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

    सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बने योगेश सिंह, गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत