रक्षाबंधन पर पौधों को बांधा रक्षासूत्र, संरक्षण का लिया संकल्प

युवा समाजसेवी शुभम सिंह की अनूठी पहल, पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को किया जागरूक

रिपोर्ट : विवेक राय

रामनगर (वाराणसी)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रामनगर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाली अनूठी पहल सामने आई। क्षेत्र के युवा समाजसेवी शुभम सिंह ने पेड़-पौधों को रक्षासूत्र बांधकर उनके संरक्षण, देखभाल और संवर्धन का संकल्प लिया।

इस अवसर पर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए शुभम सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि सुरक्षा और सामाजिक दायित्व का भी प्रतीक है। जिस प्रकार हम अपने परिजनों की सुरक्षा का वचन देते हैं, उसी प्रकार जीवन और सांसों का आधार प्रकृति की रक्षा करना भी प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों और उपस्थित लोगों से प्रकृति संरक्षण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को पौधारोपण करने के साथ-साथ पौधे के पूर्ण विकास तक उसकी सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा।

पौधों को रक्षासूत्र बांधने की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा और इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनुकरणीय कदम बताया। इस दौरान रक्षाबंधन के पर्व को प्रकृति की रक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए लोगों को पर्यावरण के प्रति अपने दायित्व का संदेश दिया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में सतर्कता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता, स्टोर विभाग ने मारी बाजी

    नौ विभागों की टीमों ने लिया हिस्सा, चिकित्सा विभाग दूसरे और लेखा विभाग तीसरे स्थान पर रहा; दीप प्रज्ज्वलन से दिया समावेशिता का संदेश   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    काशी जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 123.873 किलो प्रतिबंधित मांझा बरामद

    चार आरोपी गिरफ्तार, तीन मुकदमे दर्ज; ड्रोन से भी की गई निगरानी   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर प्रतिबंधित मांझे की बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में सतर्कता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता, स्टोर विभाग ने मारी बाजी

    बरेका में सतर्कता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता, स्टोर विभाग ने मारी बाजी

    काशी जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 123.873 किलो प्रतिबंधित मांझा बरामद

    काशी जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 123.873 किलो प्रतिबंधित मांझा बरामद

    कन्हैया लाल केसरी को अखिल भारतीय हिंदू महासभा में मिली नई जिम्मेदारी

    कन्हैया लाल केसरी को अखिल भारतीय हिंदू महासभा में मिली नई जिम्मेदारी

    मिशन शक्ति-6 के पहले दिन स्कूलों में जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

    मिशन शक्ति-6 के पहले दिन स्कूलों में जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

    बाढ़ के बाद गंगा की स्वच्छता में जुटे नमामि गंगे के स्वयंसेवक

    बाढ़ के बाद गंगा की स्वच्छता में जुटे नमामि गंगे के स्वयंसेवक

    सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बने योगेश सिंह, गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

    सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बने योगेश सिंह, गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत