मंदिर का ताला तोड़कर चांदी का मुकुट और मंगलसूत्र चोरी

मां के श्रृंगार का सामान गायब, ग्राम प्रधान ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी चौबेपुर पुलिस

 

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के हड़ियाडीह गांव स्थित मंदिर में चोरों ने ताला तोड़कर मां के श्रृंगार में रखा चांदी का मुकुट और मंगलसूत्र चोरी कर लिया। घटना का पता सोमवार शाम पांच अक्टूबर को उस समय चला, जब गांव की महिला धर्मा मालिन रोजाना की तरह मंदिर में पूजा-पाठ करने पहुंचीं। मंदिर का ताला टूटा देखकर उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। अंदर जाकर देखा गया तो मां के श्रृंगार का चांदी का मुकुट और मंगलसूत्र गायब था।

 

घटना की सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान नंदलाल ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर चोरी का खुलासा कर सामान बरामद करने की मांग की। बताया गया कि धर्मा मालिन प्रतिदिन सुबह-शाम मंदिर में पूजा-अर्चना करती हैं। मंदिर में चोरी की घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मंदिर में चोरी की सूचना मिली है। पुलिस टीम मौके की जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कादीपुर-रजवाड़ी स्टेशन के बीच दो महिलाओं की ट्रेन से कटकर मौत

    सुबह और शाम अलग-अलग समय पर हुए हादसे, 65 वर्षीय और 82 वर्षीय महिलाओं ने गंवाई जान; क्षेत्र में पसरा मातम     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। कादीपुर…

    अखंड रामायण पाठ और रुद्राभिषेक के बाद हुआ विशाल भंडारा

    शुक्लहिया हनुमान मंदिर व नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन संपन्न, देर शाम तक चलता रहा प्रसाद वितरण     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। कस्बे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कादीपुर-रजवाड़ी स्टेशन के बीच दो महिलाओं की ट्रेन से कटकर मौत

    कादीपुर-रजवाड़ी स्टेशन के बीच दो महिलाओं की ट्रेन से कटकर मौत

    अखंड रामायण पाठ और रुद्राभिषेक के बाद हुआ विशाल भंडारा

    अखंड रामायण पाठ और रुद्राभिषेक के बाद हुआ विशाल भंडारा

    राष्ट्रीय सनातन संघ के मंडलीय सहभोज में दिखी सामाजिक समरसता की झलक

    राष्ट्रीय सनातन संघ के मंडलीय सहभोज में दिखी सामाजिक समरसता की झलक

    20 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोजा दो लाख का सर्जिकल कैमरा

    20 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोजा दो लाख का सर्जिकल कैमरा

    तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल

    तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल

    मलेरिया के खिलाफ भारत की बड़ी कामयाबी, उन्मूलन की ओर बढ़े कदम

    मलेरिया के खिलाफ भारत की बड़ी कामयाबी, उन्मूलन की ओर बढ़े कदम