नितिन नवीन के काशी आगमन का कांग्रेस करेगी विरोध

हनुमान जी के कथित अपमान का हवाला देते हुए कांग्रेस नेताओं ने एडीएम प्रोटोकॉल को सौंपा ज्ञापन, काशी विश्वनाथ दर्शन का भी विरोध करने की चेतावनी

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित काशी आगमन को लेकर कांग्रेस ने विरोध का ऐलान किया है। कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी वाराणसी को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) को सौंपते हुए नितिन नवीन के काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन का विरोध करने की मांग रखी। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम लखनऊ आगमन के दौरान उनके स्वागत कार्यक्रम में हनुमान जी के प्रतीक स्वरूप को रथ के नीचे नृत्य कराए जाने की घटना सामने आई थी, जिसे कांग्रेस ने हिंदू धर्म और आस्था का अपमान बताते हुए उस समय भी विरोध किया था।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि काशी धार्मिक एवं आध्यात्मिक नगरी है और ऐसे व्यक्ति को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, जिस पर हिंदू धर्म की आस्था से जुड़े प्रतीक के अपमान का आरोप लगा हो। कांग्रेस नेता एवं जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि नितिन नवीन पर उनके आराध्य देव हनुमान जी के अपमान का आरोप है और कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर काशी में अपना विरोध दर्ज कराएगी।

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि नितिन नवीन के काशी दर्शन एवं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन को रोका जाए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी द्वारा सड़क पर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार पंडित, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष लोकेश सिंह, संगठन प्रभारी आनंद सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    विधायक त्रिभुवन राम के नेतृत्व में सेवा यात्रियों का हुआ आत्मीय अभिनंदन, जनसेवा और सामाजिक सहभागिता को आगे बढ़ाने का संकल्प     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। सेवा संकल्प अभियान…

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चिरईगांव में आयोजित शिविर में कैबिनेट मंत्री ने योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर दिया जोर, लाभार्थियों को किया सम्मानित     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    नितिन नवीन के काशी आगमन का कांग्रेस करेगी विरोध

    नितिन नवीन के काशी आगमन का कांग्रेस करेगी विरोध

    मंदिर का ताला तोड़कर चांदी का मुकुट और मंगलसूत्र चोरी

    मंदिर का ताला तोड़कर चांदी का मुकुट और मंगलसूत्र चोरी

    रामनगर रामलीला के बारहवें दिन भरत-राम मिलाप का भावपूर्ण मंचन

    रामनगर रामलीला के बारहवें दिन भरत-राम मिलाप का भावपूर्ण मंचन

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन