बाढ़ के बाद गंगा की स्वच्छता में जुटे नमामि गंगे के स्वयंसेवक

सामने घाट पर चलाया सफाई अभियान, नागरिकों को दिलाया स्वच्छता का संकल्प

रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। बाढ़ के बाद गंगा घाटों पर जमा मलबे और गंदगी को हटाकर स्वच्छता बहाल करने के उद्देश्य से नमामि गंगे के स्वयंसेवक लगातार अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को गंगा सेवक राजेश शुक्ला के संयोजन में काशी के 85वें पक्के घाट सामने घाट पर सफाई अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने घाट परिसर और गंगा तट की सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के माध्यम से ‘आओ मिलकर हाथ बढ़ाएं, बाढ़ के बाद गंगा को फिर स्वच्छ बनाएं’ का संदेश दिया गया।

‘चलो साफ करें अपनी गंगा, बाढ़ के बाद स्वच्छता के साथ’ अभियान के तहत स्वयंसेवकों ने घाट पर फैले मलबे, निर्माल्य और अन्य गंदगी को एकत्र किया। सफाई अभियान में उपस्थित नागरिकों ने भी सहभागिता की और गंगा तट को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया। एकत्रित कचरे और पूजन सामग्री को नगर निगम को सौंप दिया गया, ताकि उसका उचित निस्तारण किया जा सके।

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा की स्वच्छता केवल किसी एक संस्था या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों के साथ आम नागरिक भी स्वच्छता अभियान में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। मां गंगा भारत की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोक आस्था की सनातन धारा हैं। गंगा का महत्व अतुलनीय है और उनका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने आगे कहा कि बाढ़ के बाद गंगा घाटों की सफाई और स्वच्छता बनाए रखना विशेष रूप से आवश्यक है। गंगा तट को साफ रखने से न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण बेहतर होता है, बल्कि गंदगी से फैलने वाली बीमारियों से बचाव में भी मदद मिलती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे गंगा में कचरा न डालें और घाटों को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहयोग करें।

सामने घाट पर आयोजित स्वच्छता अभियान में सुभाष श्रीवास्तव, विनोद कुमार सिंह, लल्लन सिंह, केदारनाथ त्रिपाठी, राम सिंह, महेंद्र तिवारी और रमेश श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। स्वयंसेवकों ने सामूहिक प्रयासों से गंगा तट की स्वच्छता बनाए रखने और आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कन्हैया लाल केसरी को अखिल भारतीय हिंदू महासभा में मिली नई जिम्मेदारी

    व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पद पर मनोनयन, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दी बधाई   रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने संगठन के विस्तार और…

    मिशन शक्ति-6 के पहले दिन स्कूलों में जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

    महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण और आपातकालीन हेल्पलाइन की दी गई जानकारी; जागरूकता रैली निकालकर दिया नारी सम्मान का संदेश     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। मिशन शक्ति अभियान के छठे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कन्हैया लाल केसरी को अखिल भारतीय हिंदू महासभा में मिली नई जिम्मेदारी

    कन्हैया लाल केसरी को अखिल भारतीय हिंदू महासभा में मिली नई जिम्मेदारी

    मिशन शक्ति-6 के पहले दिन स्कूलों में जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

    मिशन शक्ति-6 के पहले दिन स्कूलों में जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

    बाढ़ के बाद गंगा की स्वच्छता में जुटे नमामि गंगे के स्वयंसेवक

    बाढ़ के बाद गंगा की स्वच्छता में जुटे नमामि गंगे के स्वयंसेवक

    सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बने योगेश सिंह, गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

    सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बने योगेश सिंह, गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

    डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर पीजी कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

    डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर पीजी कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

    राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने 15 महिलाओं को बांटी निःशुल्क सिलाई मशीनें

    राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने 15 महिलाओं को बांटी निःशुल्क सिलाई मशीनें