कन्हैया लाल केसरी को अखिल भारतीय हिंदू महासभा में मिली नई जिम्मेदारी

व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पद पर मनोनयन, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दी बधाई

 

रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने संगठन के विस्तार और व्यापार जगत में अपनी गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से वाराणसी निवासी कन्हैया लाल केसरी को उत्तर प्रदेश के व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। उनका मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं संत प्रकोष्ठ के उत्तर प्रदेश संयोजक महंत जगदीश्वर दास जी की संस्तुति पर किया गया।

 

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संचालक-व्यवस्थापक स्वामी विजय नारायण भट्ट की ओर से जारी मनोनयन-पत्र में उम्मीद जताई गई है कि कन्हैया लाल केसरी अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उनके अनुभव एवं सक्रियता से संगठन को प्रदेश स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

 

कन्हैया लाल केसरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय संयोजक अनिल कुमार शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि केसरी अपने अनुभव और कार्यकुशलता के बल पर संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। साथ ही, व्यापार जगत से जुड़े लोगों को संगठन के साथ जोड़ने में भी प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

 

भाजपा नेत्री एवं अखिल भारतीय हिंदू महासभा की उत्तर प्रदेश महिला प्रदेश अध्यक्ष सुष्मिता सेठ ने भी कन्हैया लाल केसरी के मनोनयन पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केसरी संगठन की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे तथा हिंदुत्व से जुड़े विचारों और सामाजिक गतिविधियों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने में योगदान देंगे।

 

कन्हैया लाल केसरी को प्रदेश संयोजक बनाए जाने से संगठन के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। पदाधिकारियों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में व्यापार प्रकोष्ठ का विस्तार होगा और प्रदेशभर में संगठन की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। इस मनोनयन की जानकारी अखिल भारतीय हिंदू महासभा के उत्तर प्रदेश प्रदेश मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने दी।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत लंका मैदान में हुई कार्रवाई, राजस्थान निवासी ट्रक चालक हिरासत में     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के…

    आकोढ़ा में 200 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, स्वेटर और मिठाई

    समाजसेवियों ने घर बुलाकर किया वितरण, सेवा कार्य की ग्रामीणों ने की सराहना   रिपोर्ट विवेक राय  बड़ागांव, (वाराणसी)। विकासखंड बड़ागांव के ग्राम सभा आकोढ़ा में मंगलवार को जरूरतमंदों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश का पथप्रदर्शक है हमारा संविधान: लोकतंत्र की ताकत से विकसित भारत का संकल्प

    देश का पथप्रदर्शक है हमारा संविधान: लोकतंत्र की ताकत से विकसित भारत का संकल्प

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    आकोढ़ा में 200 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, स्वेटर और मिठाई

    आकोढ़ा में 200 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, स्वेटर और मिठाई

    पीपा पुल की मांग को लेकर अनशन, फिर भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे जज सिंह अन्ना

    पीपा पुल की मांग को लेकर अनशन, फिर भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे जज सिंह अन्ना

    सवा लाख दीपों से जगमगाया गंगा-गोमती संगम, देव दीपावली पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    सवा लाख दीपों से जगमगाया गंगा-गोमती संगम, देव दीपावली पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत कुमार चौबे की प्रभावी पैरवी, असलहा बरामदगी मामले में आरोपी दोषमुक्त

    वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत कुमार चौबे की प्रभावी पैरवी, असलहा बरामदगी मामले में आरोपी दोषमुक्त